
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । स्थानीय रेल कारखाना में पीओएच डब्बा निर्माण शुरू करने, भोला टाकीज, मुक्तापुर, एवं अटेरन चैक रेल गुमटी पर औवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रेल विस्तार एवं विकास मंच द्वारा शनिवार को डीआरएम चैक, माधुरी चैक, अटेरन चैक, चांदनी चैक, कन्हैया चैक, स्टेशन चैक आदि दर्जनों चैक-चैराहे पर नुक्कड़ सभा गया किया ।
इस दौरान पर्चे भी बांटे गये। मौके पर राजद के राकेश ठाकुर, राम विनोद पासवान, चंदन सहनी, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीतेंद्र कुशवाहा, विश्वनाथ गुप्ता, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, समाजसेवी अशोक कुमार राय, रितिक राज, सुरेंद्र राम, सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर प्रसाद साह आदि मौजूद थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता माकपा के रघुनाथ राय कर रहे थे।
सभा को संबोधित करते हुए राजद नेता राकेश ठाकुर ने कहा कि रेल प्रशासन माधुरी चैक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करे एवं रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा दे।
मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि समस्तीपुर चीनी मिल, पेपर मिल की तरह रेल प्रशासन समस्तीपुर रेल कारखाना को खत्म करना चाहिए है। जब पीओएच डब्बा निर्माण के लिए बजट सत्र 2016-17 में 63 करोड़ 82 लाख 57 हजार रूपये आवंटन हुआ, रूपये निकासी भी की गई फिर डब्बा निर्माण कार्य की शुरुआत क्यों नहीं हुआ। काम होने का बहाना तो कभी जांच कमिटी का बहाना बनाकर पीओपी डब्बा निर्माण कार्य शुरू कराने से रेल प्रशासन भाग रही है और भागते रेल प्रशासन को पकड़ने के लिए मंच रेल कारखाना पर 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल करेगी।
उन्होंने सभी सामाजिक एवं राजनीतिक दलों एवं संगठनों, छात्र-नौजवान, मजदूर-किसान, व्यवसाई-बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में शरीक होकर सफल बनाने की अपील की है। मौके पर एसके निराला सहित कई कर्मी मौजूद थे।