
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क ओईनी। स्थानीय विधायक सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री बिहार सरकार महेश्वर हजारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर पवन एक्सप्रेस एवं अवध असम एक्सप्रेस के खुदीरामबोस पूसा स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की है।
अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के सबसे करीबी स्टेशन होने के साथ-साथ फल एवं सब्जी विपणन का प्रमुख केन्द्र वैनी बाजार स्थित अमर शहीद खुदीरामबोस को समर्पित रेलवे स्टेशन खुदीराम बोस पूसा ऐतिहासिक वाणिज्यिक दृष्टीकोण से भी महत्वपूण स्टेशन है। यहां के यात्रियों को दिल्ली, अमृतसर, गोहाटी आदि की यात्रा करने केलिए निकटवर्ती स्टेशन ढोली या समस्तीपुर जाना होता है।
जिसमें उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पडता है। कई बार ट्रेन छूटने तक की स्थिति बन जाती है। इसलिए यहां के लोगों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए पवन एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस एवं अवध असम एक्सप्रेस के ठहराव की दिशा में समुचित कार्रवाई की जाय।