
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कल पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर भाजपा के गुंडों द्वारा की गई तोड़-फोड़ एवं गुंडागर्दी के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी, समस्तीपुर ने एक विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया।
प्रदर्शन जिला कांग्रेस मुख्यालय से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए मगरदही घाट चैराहे पर पहुँच कर विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर एक सभा में परिवर्तित हो गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबु तमीम ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए अबु तमीम ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने की साजिश रच रही है। कांग्रेस मुख्यालय पर गुंडागर्दी करना भाजपा की हताशा और बौखलाहट का परिचायक है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले नहीं हैं।
तमीम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधी और नेहरू की विचारधारा पर चलकर हमेशा शांति, सद्भावना और भाईचारे की राजनीति करती है, जबकि भाजपा हिंसा और नफरत फैलाने का काम करती है। आज देश के हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह भाजपा की तानाशाही नीतियों के खिलाफ खड़ा हो। प्रदर्शन में अन्य लोगों के अलावा जिला कांग्रेस कमिटी के सैकडों सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थें।