Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क विद्यापतिनगर । पटना के अरोरा हाउस में आयोजित बिहार कप कराटे प्रतियोगिता में संत मेरिस इंग्लिश स्कूल बाजिदपुर विद्यापतिनगर के छह बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए कर पदक जीते हैं। अंडर-14 वर्ग के लिए आयोजित इस इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में पूरे राज्य से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण, गया, मुंगेर और पटना केआये 300 से अधिक बाल और किशोर खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया था। जिसमें तेजस कुमार गोल्ड, लक्ष कुमार सिल्वर, ओजस कुमार, सक्षम कुमार, हर्ष राज और जहान्वी सिंह ब्रॉन्ज मेडल जीते। सभी विजेता…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  Oini24 समस्तीपुर । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर कार्यालय में एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम, बाल अधिकार संरक्षण कार्यक्रम, बीड़ी और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के वैकल्पिक रोजगार और गरिमामय जीवन तथा पोक्सो पीड़िताओं के त्वरित न्याय और सम्मान के लिए आयोजित बैठक में राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान विभिन्न गतिविधि आयोजित करनें पर विचार किया गया। बैठक में सुनिश्चित किया गया कि पोषण जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ लैंगिक समानता, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल दुव्र्यापार मुक्त समस्तीपुर जिला बनाने के लिए सरायरंजन, मोहनपुर, पटोरी, समस्तीपुर, पुसा, कल्याणपुर और वारिसनगर प्रखंड के विभिन्न गांव-टोलों में व्यापक…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  Oini24 समस्तीपुर । अगामी 5 दिनों में शुष्क मौसम के बीच गर्मी और उमस का दौर जारी रहने के आसार नजर आ रहे हैं। इस बाबत डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 07 सितम्बर, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधी में आसमान में हलके से मध्यम बदल देखे जा सकते है। इस अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की सम्भावना है। स्थानीय स्तर पर कही – कही हलकी वर्षा…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क  Oini24 समस्तीपुर। बिहार राज्य शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ, पटना के आह्वान पर शहर के संत कबीर महाविद्यालय, के प्राचार्य कार्यालय के समक्ष शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान लिखित रूप से दिए गए मांग पत्र में महाविद्यालय के कर्मचारियों का नाम पोर्टल पर चढ़ाने, आंतरिक आय की 70 प्रतिशत राशि कर्मचारियों को मासिक वेतन के रूप से देने, सेवा पुस्तिका तथा इपीएफ खुलवाने साथ ही विगत अनुदानों को शीघ्र एकमुश्त आवंटित करने की मांग की गई है। इस अवसर पर प्रो. रेवती रमण यादव ने…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  Oini24 मुंगेर। शिक्षा जगत में सकारात्मक पहल, और उत्साह पूर्ण शैक्षणिक माहौल निर्माण केलिए प्रसिद्ध मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ घनश्याम राय की पहल पर मुंगेर विश्वविद्यालय में इस बार शिक्षक दिवस ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस बाबत जानकारी देते हुए डाॅ राय ने बताया कि मुुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक दिवस 2025 सम्मान समारोह के रूप में मनाने जा रहा है। जिसमें विश्वविद्यालय के स्थापना काल से अब तक सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। डाॅ राय ने बताया कि इस बाबत विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य व प्रभारी प्राचार्य को स्थापना…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर।  देश की युवा शक्ति अगर रक्तदान के प्रति जागरूक हो जाए तो भारत में कभी रक्त के अभाव में किसी की जान नहीं जायेगी और रक्त केंद्र अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाने में सहयोग कर पाएगा। उन्हेांने कहा कि देश के हर युवा को छः माह के अंतराल पर अवश्य रक्तदान करना चाहिए ताकि स्वयं भी स्वस्थ रहे और समाज भी स्वस्थ रहे। सनातन रक्तदान समूह के संस्थापक अविनाश कु बादल ने कहा कि रक्त दान को लेकर लोगों में व्याप्त भ्रम और अफवाह को मिटाना बेहद जरूरी है। इसकेलिए रक्तदान के…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क पूसा । देश में सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली हिंदी सिर्फ भाषा नहीं है बल्कि हमारी संस्कृति हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी अब दुनिया के बीस से अधिक देशों में पढ़ाई जाती है। ऐसे में विश्व स्तर पर हिंदी के प्रति लोगों की अभिरुचि बढी है। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के विद्यापति सभागार में आयोजित हिंदी चेतना माह 2025 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रख्यात पत्रकार एवं साहित्यकार राकेश प्रवीर ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषी राज्यों में लोगों को हिंदी के अधिकाधिक…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर।  कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान के तत्वावधान में केन्द्रीय विद्यालय समस्तीपुर के निकट स्थित कुसुम सदन के प्रागंण में रविवार को एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दूर से बड़ी संख्या में साहित्यसेवी व साहित्यकार शामिल हुए। इस अवसर पर सबसे पहले डॉ रामेश गौरीश ने आगत समस्त रचनाकारों का हार्दिक स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि रेल के पूर्व राजभाषा अधिकारी भुवनेश्वर मिश्र, की मौजूदगी में सुप्रसिद्ध गीतकार डॉ राम पुनीत ठाकुर तरुण की अध्यक्षता में आयोजित इस काव्य गोष्ठी का संचालन प्रवीण कुमार चुन्नू ने किया। इस अवसर पर संस्था के…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । रविवार को समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में प्राचार्य प्रो डाॅ मीना प्रसाद की विदाई के उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उजियारपुर की प्रथम सांसद अश्वमेध देवी सहित अतिथियों एवं प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन के साथ समारोह की शुरूआत हुई। तदुपरांत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से आयोजन को दिशा दी गई। तत्पश्चात अतिथियों को मिथिला परम्परानुसार पाग, चादर, पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नये प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि का महाविद्यालय परिवार ने हार्दिक स्वागत किया एवं…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । बिहार की कानून व्यवस्था पर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। इसी कडी में पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के समस्तीपुर नगर अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी उमा शंकर मिश्रा ने आपराधिक घटनाएं गिनाकर सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों की बहार है क्योंकि सीएम बीमार और कोमा में सरकार है। बिहार में राक्षसराज जिक्र करते हुए श्री मिश्रा ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि जंगलराज और महाजंगलराज का शोर मचाने वाली डबल इंजन सरकार के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और दो-दो उपमुख्यमंत्री…

Read More