
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 समस्तीपुर । अगामी 5 दिनों में शुष्क मौसम के बीच गर्मी और उमस का दौर जारी रहने के आसार नजर आ रहे हैं। इस बाबत डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 07 सितम्बर, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
पूर्वानुमानित अवधी में आसमान में हलके से मध्यम बदल देखे जा सकते है। इस अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की सम्भावना है। स्थानीय स्तर पर कही – कही हलकी वर्षा हो सकती है।
3-4 सितम्बर के आसपास सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, एव पश्चिम चम्पारण जिलों में कही – कही वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
तदनुसार पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत के तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की संभावना है।