
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । बिहार की कानून व्यवस्था पर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। इसी कडी में पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के समस्तीपुर नगर अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी उमा शंकर मिश्रा ने आपराधिक घटनाएं गिनाकर सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों की बहार है क्योंकि सीएम बीमार और कोमा में सरकार है। बिहार में राक्षसराज जिक्र करते हुए श्री मिश्रा ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि जंगलराज और महाजंगलराज का शोर मचाने वाली डबल इंजन सरकार के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और दो-दो उपमुख्यमंत्री सब बेकार है। वास्तव में अपराधी ही असल सरकार है।
श्री मिश्रा ने रविवार की सुबह राजद नेता के पुत्र की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि समस्तीपुर में आये दिन हत्या लूट, अपहरण का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज फिर से सुबह सुबह सरायरंजन थाना छेत्र के सरैया पूल के पास एक राजद के नगर अध्यक्ष के पुत्र की हत्या हो गई है। अगर स्थिति पर काबू नहीं पाया गया तो बिहार में हालात बेहद गंभीर हो सकते हैं।
बताते चलें कि बीते कुछ महीनों में समस्तीपुर में अपराध के ग्राफ में भारी इजाफा हुआ है। अपराधियों की हरकतों से राजधानी पटना सहित एक भी जिला न वंचित है न सुरक्षित है। हालांकि सरकार का दावा है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है अपराधियों को उन्ही की भाषा में जवाब दिया जा रहा है।
श्री मिश्रा ने कहा कि आप किसी थाने में गंभीर मामले का जिक्र कर के प्रगति के बारे में पूछिए, एक ही जवाब मिलेगा अनुसंधान जारी है।