
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 समस्तीपुर । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर कार्यालय में एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम, बाल अधिकार संरक्षण कार्यक्रम, बीड़ी और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के वैकल्पिक रोजगार और गरिमामय जीवन तथा पोक्सो पीड़िताओं के त्वरित न्याय और सम्मान के लिए आयोजित बैठक में राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान विभिन्न गतिविधि आयोजित करनें पर विचार किया गया।
बैठक में सुनिश्चित किया गया कि पोषण जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ लैंगिक समानता, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल दुव्र्यापार मुक्त समस्तीपुर जिला बनाने के लिए सरायरंजन, मोहनपुर, पटोरी, समस्तीपुर, पुसा, कल्याणपुर और वारिसनगर प्रखंड के विभिन्न गांव-टोलों में व्यापक जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक के दौरान आयोजन की सफलता केलिए रविन्द्र पासवान और डॉ. दिप्ती कुमारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें बाल अधिकार परियोजना से बलराम चैरसिया, वीणा कुमारी, ललिता कुमारी, दिनेश प्रसाद चैरसिया, किरण कुमारी, एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम से स्मृति कुमारी, रीता कुमारी, वीभा कुमारी, रानी कुमारी, रवि कुमार मिश्रा, शुभम कुमार, पप्पु यादव, राखी कुमारी को शामिल किया गया है।
इस दौरान तय किया गया कि लक्षित गांव के स्कूल के बच्चों के साथ निबंध, लेखन एवं चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बाल सुलभ गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। समुदाय स्तर पर बैठक, परिचर्चा, संवाद, गोष्ठी आयोजित किया जाएगा।
बैठक को जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी, रविन्द्र पासवान, बलराम चैरसिया, दिनेश प्रसाद चैरसिया, एवं जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष गौरीशंकर चैरसिया ने भी संबोधित किया।