ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। युवा कलाश्रम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बाबा थानेश्वर नृत्य महोत्सव- 2025 का दूसरा दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अतिथि कलाकारों एवं स्थानीय नवोदित कलाकारों के नाम रहा। इस अवसर पर सबसे पहले समस्तीपुर बीएसएनएल के प्रबंधक विनोद कुमार, अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार मो सुलेमान, शंकर प्रसाद, सचिन कुमार एवं अन्य संगीत एवं नृत्य के ख्यातिलब्ध गुरुजनों ने सामूहिक रूप से बाबा थानेश्वर की पूजा- अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत उद्घाटन किया। तत्पश्चात संगीत नाट्य अकादमी द्वारा बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार से सम्मानित, 22 देशों में अपना परचम लहराने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कथक कलाकार सौविक चक्रवर्ती…
Author: Dr. Sanjay Kumar
उद्घाटन करते अतिथि व अन्य। ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क मधेपुरा। शानिवार को भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के तत्वाधन में ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर में अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले अतिथियों के स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद कुलपति प्रो. (डॉ) बी.एस. झा तथा छातापुर विधान सभा के विधायक नीरज कुमार सिंह ‘बब्लू’ सहित आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कोशी क्लब क्रिकेट मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के खेल निदेशक प्रो. अबुल फजल और उपनिदेशक डॉ. जैनेन्द्र कुमार भी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क मधेपुरा। “एआई” अर्थात आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या कहें कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है। यह ऐसे कंप्यूटर और प्रोग्राम बनाने के लिए समर्पित है, जो मानवीय सोच और व्यवहार की हू–ब–हू नकल करने में सक्षम हैं। हमें इससे डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इससे दोस्ती करने की जरूरत है। डी. एस. कॉलेज, गोगरी, (मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर) में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल ठाकुर ने शनिवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग द्वारा आयोजित इम्पोर्टेंस ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स विषयक एकल व्याख्यान के दौरान अपने संबोधन में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क मुगेर । मुंगेर विश्वविद्यालय में सत्र 2023–27 के यूजी सेमेस्टर-V की इंटर्नशिप एवं शैक्षणिक विषयों से संबंधित मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार एवं संचालन कुलसचिव डॉ. घनश्याम रॉय ने की। बैठक में विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कुल सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्यों को उपस्थिति सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान यूजी सेमेस्टर-V के विद्यार्थियों की इंटर्नशिप व्यवस्था, अकादमिक गतिविधियों तथा उनसे जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कुछ महाविद्यालयों द्वारा…
रणधीर कुमार की रिपोर्ट ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । थाना क्षेत्र के रामपुर पगड़ा पंचायत में शनिवार की दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक ने घर के दरवाजे पर बैठे दूसरे युवक पर पिस्टल तान दी। हालांकि, घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी वारदात टल गई। फायरिंग करने आए युवक को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया और हथियार समेत पुलिस को सौंप दिया।घटना शिवू पोखर के पास रामपुर पगड़ा गांव में दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव के बुलेटली राय के पुत्र…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र में डिग्री कॉलेज नहीं रहने के कारण उच्च शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को घर से 10-20 किलोमीटर दूर स्थित महाविद्यालयों में नामांकन कराना पड़ता है, जिस कारण रोजाना कॉलेज आने जाने में छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर बेटियों की शिक्षा पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। छात्रों की इस समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल कुमार ने अपने आवास पर शनिवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यापतिनगर प्रखंड सहित…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क सरायरंजन । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर, समस्तीपुर और क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू के संयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायरंजन के द्वारा ग्राम पंचायत राज नौआचक वार्ड 7 में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य जांच के विभिन्न आयामों जैसे हिमोग्लोबिन जांच, बीपी जांच के साथ-साथ अन्य जांचोंपरांत जरुरी के अनुसार निःशुल्क दवा वितरण किया गया। महिला एवं किशोरियों के साथ साफ सफाई और सेनेटरी नेपकिन पैड की उपयोगिता पर चर्चा कर जागरूक किया गया। सर्दी जुकाम, बुखार, दिनाय खुजली, आंख, कान, नाक, दांत दर्द, जोड़ों का दर्द आदि का…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। दीक्षारंभ का मूल उद्देश्य देश भर से आये अध्ययनशील छात्रों को देश की विविधताओं से परस्पर परिचय कराने के साथ-साथ विश्वविद्यालय की संस्कृति और परंपराओं से अवगत कराना है। साथ ही उन्हें देश एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए उन्हें जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने केलिए प्रेरित करना है। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर परिसर में आयोजित प्रदक्षिणा के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ पीएस पाण्डेय ने उक्त बातें उपस्थित नव नामांकित छात्र-छात्राओं से कही। उन्हेांने कहा कि दीक्षारंभ की संकल्पना 2018 में इजरायल दौरे के दौरान…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। महिलाओं को तिरस्कृत करना गंभीर अपराध है। समाज में समानता और सम्मान प्रत्येक लड़की का अधिकार है। पर्वतारोही, माउंट एवरेस्ट सोलो साइक्लिंग कैंपेन की संचालक तथा समाजसेवी समीरा खान ने शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल एक कायक्रम के दौरान छात्र/छात्राओं को संबाधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों से देश को आजाद कराने में नई पीढी की भूमिका को रेखांकित करते हुए छात्राओं को यह जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया और कहा कि इन कुरीतियों को बढाने में या उनका समर्थन करने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क बिथान । शराबबंदी के बावजूद शराब कारोबारियों में खौफ पैदा करने में पुलिस नाकाम सिद्ध हो रही है। ऐसे में पुलिस द्वारा शराब जब्ती और गिरफ्तारी महज खाना पूर्ति केलिए किया गया ड्रामा ही प्रतीत होता है। आये दिन हो रही शराब बरामदगी और कारोबारी तो इसी ओर इशारा करती है। बहरहाल गुरुवार को एक बार फिर शराब बंदी के प्रति सख्ती कथित सख्ती का दिखावा करते हुए बिथान थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। जिसमें गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मरथुआ टोला कमलेश्वरीपुर थाना क्षेत्र के चैर में छापेमारी…