उद्घाटन करते अतिथि व अन्य।ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क मधेपुरा। शानिवार को भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के तत्वाधन में ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर में अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सबसे पहले अतिथियों के स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद कुलपति प्रो. (डॉ) बी.एस. झा तथा छातापुर विधान सभा के विधायक नीरज कुमार सिंह ‘बब्लू’ सहित आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कोशी क्लब क्रिकेट मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
इस दौरान विश्वविद्यालय के खेल निदेशक प्रो. अबुल फजल और उपनिदेशक डॉ. जैनेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कुलपति डॉ झा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए विश्वविद्यालय में होने वाले खेल प्रतियोगिताओं की सफलता और सार्थकता पर प्रकाश डाला और कहा कि अब विश्वविद्यालय की टीम को भेजने से पहले खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैम्प लगाया जाएगा।
वहीं छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह ‘बब्लू’ ने अपने संबोधन में हर प्रकार की सुविधा मुहैया का आश्वासन दिया और विश्वविद्यालय में हो रहे खेल गतिविधियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
अपने संबोधन में ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर के प्रधानाचार्य प्रो. राजीव सिन्हा ने इस आयोजन की तैयारियों पर प्रकाश डाला और विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद किया।
वहीं खेल निदेशक प्रो. अबुल फजल ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय में होने वाले खेलों की जानकारी प्रदान करते हुए ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना की।

कुलपति एवं अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता को दिशा दी। तदोपरांत उद्घाटन मैच ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर और एच.एस. कॉलेज, उदाकिशनगंज के बीच खेल गया। जिसमें ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, ने एचएस कॉलेज को 8 विकेटों से पराजित कर दिया।
ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर गेंदबाज मो. साजिद को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैच में अंपायर की भूमिका दिनेश कुमार और राजीव कुमार ने निभाई। मैच के दौरान विश्वविद्यालय चयन समिति सदस्य डॉ. सुरेश कुमार निराला और चंद्रशेखर अधिकारी भी मौजूद रहे। मैच के दौरान पिच इंचार्ज के रूप में जयचंद यादव भी उपस्थित थे।