ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। मंडल कारा समस्तीपुर में बिहार कारा दिवस 2025 के अवसर पर आशा सेवा संस्थान के द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को मोमेंटो और मेडल से सम्मानित किया गया। इस दौरान बंदियों के बीच समय-समय पर उनके कौशल विकास, दक्षता संवर्धन केलिए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण एवं उनके उत्साहवर्धन केलिए विभिन्न प्रकार की गतिविधयों का आयोजन करने केलिए कारा प्रशासन द्वारा आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा सहित…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पूसा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली परिसर उच्च मूल्य वाली उद्यानिकी फसलों की खेती के विषयक चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं ने उच्च मूल्य वाली उद्यानिकी फसलों की खेती की तकनीकों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर केविके बिरौली के अध्यक्ष सह केन्द्र प्रधान डॉ. आरके तिवारी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च मुल्य वाली उद्यानिकी फसलों की खेती से किसानों के आय में वृद्धि की व्यापक संभावना है। इसकेलिए…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। संगीत के आदि गुरू देवाधिदेव महादेव बाबा थानेश्वर नाथ को समर्पित तीन दिवसीय बाबा थानेश्वर नृत्य महोत्सव, शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा और बाबा थानेश्वर नाथ के अभिषेक के साथ, आरंभ हो गया। इस अवसर पर तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन आयोजक युवा कलाश्रम के तत्वावधान में गाजे-बाजे व झांकियों से सजी भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष व बाल श्रद्धालुओं का जत्था मथुरापुर के बूढ़ी गंडक स्थित प्रधान घाट से कलश में जल धारण कर चीनी मिल चैक, पटेल मैदान गोलंबर होते हुए बाबा थानेश्वर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क मुंगेर। जिस तरह शिक्षा दिमाग को स्वस्थ रखती है, उसी तरह खेल शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इसलिए, शिक्षा और खेल दोनों ही बहुत ज़रूरी हैं। मुंगेर यूनिवर्सिटी के आर.एस. कॉलेज, तारापुर में सीजन 2025–26 का इंटर-कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट (पुरुष वर्ग) का उद्घाटन करते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो (डॉ) घनश्याम राय ने उक्त बातें कही। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन और खेल के मैदान में एक समानता है कि सफलता और विफलता, हार और जीत लक्ष्य पाने तक प्रयास के आखिरी पल तक साथ साथ चलते हैं। आखिरी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क् समस्तीपुर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को घरेलू रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एफिकोर संस्था द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना समन्वयक शिव शंकर कुमार ने की। प्रशिक्षण में कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान फैसिलिटेटर रवि कुमार वर्मा ने प्रतिभागियों को हार्पिक, सफेद फिनायल, कला फिनायल तथा हैंडवॉश बनाने की विधि का विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों ने इन उत्पादों के निर्माण के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता और उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी से लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान फील्ड इंप्लीमेंटर आलोक कुमार,…
रत्न शंकर भारद्वाज ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क् विद्यापतिनगर । प्रखंड मुख्यालय के गोस्वामी समाज सहित क्षेत्र के लोग मिथिला लोककंठ के नायक कवि कोकिल विद्यापति की समाधि भूमि विद्यापतिधाम को राष्ट्रीय क्षितिज पर पहुंचाने के लिए पर्यटन स्थल का दर्जा हासिल करने की बाट जोह रहे हैं। कवि परंपरा को जीवित रखने वाले गणेश गिरि कवि कहते हैं कि मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति ने कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को इसी पावन भूमि में महानिर्वाण प्राप्त किया था। यहां पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पूरे विद्यापति प्रखंड में एकमात्र ‘विद्यापति इंटर कालेज’ की मान्यता आठ वर्ष…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क् विद्यापतिनगर । वर्तमान परिवेश में किसान हित में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कर्मियों को समन्वयकारी नीति अपनाने की जरूरत है। गुरूवार को नये सदस्यों के साथ आत्मा की पहली बैठक के दौरान नव मनोनित अध्यक्ष बलबंत कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि किसानों की बेहतरी केलिए काफी कुछ करने की जरूरत है। बताते चलें कि प्रखंड के नव मनोनीत किसान सलाहकार समिति के गठन के उपरांत छठे आत्मा अध्यक्ष के रूप में शेरपुर ढेपुरा निवासी बलबंत कुमार चौधरी का मनोनयन होने के बाद…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। डेस्क् समस्तीपुर। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने केलिए विदेशी उत्पादों व तकनीकों पर से निर्भरता कम करते हुए अधिक से अधिक भारतीय उत्पादों और तकनीकों का प्रयोग करना आवश्यक है। गुरूवार को आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए रोसडा विधायक विरेन्द्र कुमार पासवान ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता इसी में निहित है कि हम सभी स्वदेशी अपनायें। बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर शहर के हरपुर ऐलौथ स्थित…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिले के व्यस्त इलाकों में वेंडिंग जोन एवं पार्किंग जोन का व्यवस्था किये जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ प्रशासनिक नौटंकी है और कुछ नहीं। भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार को पीड़ितों से मुलाकात के क्रम में इसे गरीब विरोधी कार्रवाई करार देते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान गरीब सताओ अभियान बन गया है। एक ओर से प्रशासन अतिक्रमण सिर्फ फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी वासियों को हटाते हुए आगे बढ़ती है और पुनः पीछे से दुकान लगना…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय कुलपति डॉ संजय कुमार ने बुधवार को अपराह्न में मुंगेर विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य एवं सभी विभागाध्यक्षों के साथ एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। जिसमें छात्रों केलिए इंटर्नशिप प्रोग्राम पर चर्चा की गई। इस दौरान एक एजेंसी द्वारा पावर पॉइंट प्रजेंटेशन दिया गया। पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन ऑन लाइन ट्रेनिंग और फील्ड वर्क दो भागों में बांटा गया है। इस बाबत जानकारी देते हुए विश्व विद्यालय के कुलसचिव प्रो (डॉ) घनश्याम राय ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थियों को मुंगेर विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जाकर इंटर्नशिप प्रोग्राम पर पंजीकरण…