ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। मानव तभी मानव बनता है जब मानवाधिकार का सम्मान हो। जब हर व्यक्ति परस्पर जात-पात, ऊँच-नीच, धर्म, संप्रदाय, लिंग, वर्ण एवं रंग आदि संकीर्णताओं से ऊपर उठकर एक दूसरे के अधिकारों की रक्षा करें। समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ´शशि` ने, बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के तत्वाधान में आयोजित युवा और मानवाधिकार- जागरूकता, जिम्मेदारी एवं नेतृत्व विषयक एक संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, न्याय, आस्था, आत्म निर्णय, तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ ससम्मान जीवनयापन पर सबका सामान…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आज देश में लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और चुनावी व्यवस्था पर लगातार हमला हो रहा है। चुनाव में धांधली, वोट चोरी जैसी घटनाएँ न केवल जनादेश का अपमान हैं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक संरचना के लिए गंभीर खतरा हैं। कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी लड़ाई जारी रखेगी। रामलीला मैदान में होने वाला 14 दिसम्बर का विशाल जन–प्रदर्शन जनता की आवाज़ को बुलंद करने का मंच बनेगा। जिला कांग्रेस कमिटी के ज़िलाध्यक्ष अबू तमीम ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान उक्त…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। सामान्य जीवन यापन के लिए प्रत्येक मनुष्य के अपने परिवार ,कार्य, सरकार और समाज पर कुछ अधिकार होते हैं जो आपसी समझ और नियमों द्वारा निर्धारित होते हैं। इसी के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 10 दिसंबर 1948 को सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा पत्र को आधिकारिक मान्यता दी गई। तबसे हर वर्ष 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया जाने लगा। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिले के कर्पूरी ग्राम स्थित गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डाॅ विद्यासागर ठाकुर ने उक्त बातें कही। उन्होंने…
मानवाधिकारों के प्रति विधिक जागरूकता पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आपके अधिकारों का कोई दमन नहीं कर सकता। कारा में संसीमन के क्रम में आपके विधिक सहायता हेतु पैनल अधिवक्ता, डिप्टी चीफ एलएडीसीएस प्रतिनियुक्त हैं तथा काराधीक्षक एवं उपाधीक्षक हैं जो आपके मूलभूत अधिकारों का संरक्षण करते हैं। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मनोज कुमार, ने विश्व मानवाधिकार दिवस बिहार मानवाधिकार आयोग के 17वें स्थापना दिवस, के संयुक्त मौके पर मंडल कारा में आयोजित एक समारोह में बंदियों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होने कहा कि स्वस्थ जीवन,शिक्षा सहित संविधान में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) की समस्तीपुर जिला ईकाई के तत्वावधान में विश्व मानवाधिकार दिवस समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता आयोजक संस्था के पूर्व महासचिव शिक्षाविद डॉ परमानन्द लाभ ने किया, जबकि उद्घाटन युवा अभिनेत्री चेतना झांब के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। मुख्य अतिथि के रुप में अवकाशप्राप्त शिक्षक विनयकृष्ण मौजूद थे। आगत अतिथियों का स्वागत अशोक कुमार वर्मा ने किया। विषय प्रवेश सवर्ण मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कराया। .कार्यक्रम का आरंभ डाॅ रामसूरत प्रियदर्शी के मधुर स्वर में सरस्वती गान से हुआ। अतिथियों का सम्मान चादर ,पाग और पुष्पगुच्छ से…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क ओईनी । एक्शन एड द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर पंचायत भवन ओईनी परिसर में मानवाधिकार रक्षकों के एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुसा प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी, वैनी उपमुखिया बृजनंदन ठाकुर, धोबगामा मुखिया राजीव कुमार, विशनपुर बथुआ सरपंच रीता पासवान एवं एक्शन एड की राज्य समन्वयक डॉ शरद कुमारी संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तदुपरांत वक्ताओं ने मानव अधिकारों पर चर्चा करते हुए बच्चों और महिलाओं के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की साथ ही महिलाओं को पंचायती राज में आरक्षण, और महिलाओं के नेतृत्व क्षमता पर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । मानवाधिकार मानव की अस्मिता को संरक्षित करने हेतु अत्यंत आवश्यक है। विश्व मानव के कल्याण हेतु द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इसकी आवश्यकता महसूस की गई, और वैश्विक स्तर पर आयोग का गठन किया गया। मानव-मात्र के कल्याण हेतु भारत में भी मानवाधिकार आयोग का गठन किया गया। मानव के अधिकार का यदि कहीं हनन होता है तो वह आयोग की शरण लेकर अपने अधिकार की रक्षा कर सकता है। उक्त बातों के साथ विश्व मानवाधिकार दिवस समारोह के अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. वीरेन्द्र कुमार चौधरी ने विश्व मानवाधिकार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पूसा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के परिसर में उच्च मूल्य के उद्यानिकी फसलों की खेती से जुड़े आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन उपस्थित प्रशिक्षुओं को उच्च मूल्य के उद्यानिकी फसलों की खेती से जुड़े विषय पर विस्तृत जानकारी दिया गया। इस दौरान उपस्थित केविके के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ आरके तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवा किसान को उद्यानिकी फसल की खेती में नवीनतम कृषि तकनीक को अपना कर आय बढ़ाना व ग्रामीण स्तर पर आत्मनिर्भरता के लिए…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 ताजपुर। शहर को अवांछित और अनावश्यक जाम से निजात दिलाने की मुहिम के तहत पूरे बिहार में प्रशासन अचानक कठोरता पूर्वक सक्रिय हो गया है। जिससे सड़क किनारे रोजी रोटी के लिए अस्थाई दुकान लगाने वालों और झुग्गी झोपड़ी में बसर कर रहे निरीह लोगों की शामत आ गई है। इसी बीच भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जन संपर्क अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अस्पताल चौक, राजधानी रोड, प्रखंड मुख्यालय आदि जगहों से उजाड़े गये फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी वासियों से मिलकर उनका हालचाल जाना, दुःख-तकलीफ को सुना, सांत्वना दी और उनके…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क मुजफ्फरपुर । भू माफिया द्वारा सरकारी या मंदिर मस्जिद की जमीन पर कब्जा किए जाने का मामला आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अब एक नया मामला सामने आया है जिसमें मुजफ्फरपुर नगर निगम ने वक्फ भूमि पर बोरिंग, रूम और रास्ता बनाकर अवैध अधिग्रहण कर लिया है। जो वक्फ कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षा के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद परवेज़ सिद्दीक़ी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरपुर के रामबाग स्थित सोगरा वक्फ की 13 एकड़ भूमि पर अवैध कब्ज़े और जमीन माफियाओं…