
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क पूसा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के परिसर में उच्च मूल्य के उद्यानिकी फसलों की खेती से जुड़े आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन उपस्थित प्रशिक्षुओं को उच्च मूल्य के उद्यानिकी फसलों की खेती से जुड़े विषय पर विस्तृत जानकारी दिया गया।
इस दौरान उपस्थित केविके के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ आरके तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवा किसान को उद्यानिकी फसल की खेती में नवीनतम कृषि तकनीक को अपना कर आय बढ़ाना व ग्रामीण स्तर पर आत्मनिर्भरता के लिए जागरूक करना है।
इस अवसर पर डॉ. तिवारी ने शिमला मिर्च को एक उच्च मूल्य और कम समय वाली फसल बताते हुए कहा कि इसे पॉली हाउस या नेट हाउस में खेती कर किसान अधिक उत्पादन कर सकते हैं। वि वि के उद्यान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. उदित कुमार ने प्रशिक्षुओं को शिमला मिर्च की उन्नत प्रभेद व खेत की तैयारी एवं बुवाई की तकनीक और सिंचाई प्रबंधन की जानकारी दिया।
केवीके के वैज्ञानिक डॉ. धीरु कुमार तिवारी ने उद्यानिकी फसलों में लगने वाले रोग और उससे बचाव की जानकारी दिया। इस अवसर पर बडी संख्या में प्रशिक्षु किसान मौजूद थे।