ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। अगामी आयोजित केंद्रीय चयन पर्षद भर्ती परीक्षा अंतर्गत बिहार पुलिस में चालक सिपाही पद के रिक्त पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा से शान्तिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपादन सुनिश्चित करने से संबंधित सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैैं। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने परीक्षा की तैयारियों अंतिम रूप देते हुए संयुक्त रूप से एक बैठक को संबोधित किया और आवश्यक निर्देश दिए। बताते चलें कि उक्त भर्ती परीक्षा केलिए समस्तीपुर जिला मुख्यालय में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिले के सतमलपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल का वार्षिक समारोह आरोहन 2.0 अद्भुत रंगों, संस्कृति, कला और उत्साह से भरी एक यादगार शाम के रूप में आयोजित किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उमंग, उल्लास और रचनात्मकता की अनोखी छवि देखने को मिली। परंपरानुसार अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद मुख्य अतिथि समस्तीपुर विधायक अश्वमेध देवी, प्रखण्ड प्रमुख राजू चैधरी, स्थानीय मुखिया वसीम रजा, पुर्व उप प्रमुख शिवशंकर महतो, ठाकुर श्यामनंदन सिंह, अनस रिजवान, कुंदन सिंह, तथा कुमार ब्रह्मानंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। तदुपरांत…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क सरायरंजन । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र अख्तियारपुर, समस्तीपुर और क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू के संयुक्त तत्वावधान में संस्था कार्यालय, अख्तियारपुर के सभा कक्ष में प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति सदस्यों का एक दिवसीय उन्मूखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद सबसे पहले प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार साह, अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत की मुखिया गीता देवी सरपंच प्रतिनिधि हरदेव राय, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पूजा कुमारी, नगर पंचायत सरायरंजन के वार्ड पार्षद देविंद्र पासवान, पंचायत समिति सदस्य बृजभूषण कुमार सिंह,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क मुंगेर। एक तरफ सरकार उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के ढोल पीटते नहीं थकती, वहीं दूसरी तरफ अपने स्थापना के आठ वर्ष पूरे करने की ओर अग्रसर मुंगेर विश्वविद्यालय आज भी अपने स्थायी भवन और स्थाई प्राध्यापकों के इंतज़ार में है। आगामी मार्च 2026 में विश्वविद्यालय अपनी आठवीं वर्षगांठ मनाने को तैयार है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय प्रशासन वर्षों से भूमि चयन, भवन निर्माण और संरचनात्मक विकास की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग करता रहा है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी है। इसका…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क ताजपुर। भूमि विवाद को लेकर रविवार की शाम में पुरानी बाजार निवासी प्रदीप साह और उनके परिवार ने कथित तौर पर शिव बालक केशरी के घर पर लाठी-डंडे के साथ हमला कर दिया। इस घटना में शिव बालक केशरी, उनकी पत्नी निर्मला केशरी एवं उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित शिव बालक केशरी ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क ताजपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ताजपुर बाजार के सड़क किनारे से सिर्फ फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी नहीं बल्कि पक्का निर्माण भी हटाया जाना चाहिए। अतिक्रमण हटाओं अभियान में देखा गया है कि प्रशासन का बुल्डोजर सिर्फ सड़क किनारे फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी पर चल रहा है। रसुखदार एवं दबंगों का पक्का निर्माण यूं ही रह जाता है। भाकपा माले ने उजाड़ने से पहले फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी वासियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, मोतीपुर बाईपास, दरगाह रोड, बहेलिया टोला रोड, आलूमंडी रोड, योगियामठ रोड समेत नगर परिषद क्षेत्र के सभी जर्जर सड़क एवं गुणवत्तापूर्ण नाले का…
ओईनी न्युज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद समस्तीपुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण के नाम पर दलित/गरीबों, छोटे व्यवसायियों और फुटपाथ दुकानदारों पर चल रहे बुलडोजर अभियान पर राजद ने गहरा एतराज व्यक्त किया है। इस प्रशासनिक कार्रवाई पर कडी प्रतिक्रिया देते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने इसे प्रशासनिक मनमानी करार देते हुए कहा कि राज्य भर में अतिक्रमण के नाम पर हर जगह शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। चुनाव खत्म होते ही भाजपा-जदयू का असली चेहरा सामने आ गया है।…
ओईनी न्युज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आम आदमी को सेना दिवस के महत्व से अवगत कराने तथा सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण में समाज की सहभागिता को बढ़ावा देने केलिए रविवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर 12 बिहार बटालियन एनसीसी, समस्तीपुर के लगभग 120 कैडेटों ने शहर में जन-जागरूकता रैली निकालकर देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। रैली की शुरुआत एनसीसी परिसर से हुई, जो जितवारपुर चैक सहित विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई पुनः बटालियन मुख्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान कैडेटों ने हाथों में तिरंगा और सेना झंडा लिए हुए “जय जवान…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क सरायरंजन। ग्रामीण इलाकों में खास कर दलित व पिछड़े समुदाय में स्वास्थ्य और खान–पान के प्रति लापरवाही आम बात है। उसमें भी महिलाएं चिंताजनक स्तर तक अपनी सेहत और खानपान के प्रति लापरवाह होती हैं। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर, क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सरायरंजन के स्वास्थ्य प्रबंधक फ़िरदौस आलम ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के कारण कई बार मामूली तकलीफ गंभीर स्वास्थ्य परेशानी में बदल जाती है। इसका मुख्य कारण इन लोगों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार के दृढ़ निश्चय और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक साल पूरे होने पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र नें समस्तीपुर जिला से बाल विवाह के खात्मे के लिए शुरू हुए ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी विभागों व एजेंसियों के साथ करीबी समन्वय से काम करने का संकल्प दोहराया। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र समस्तीपुर जिले में अर्से से बाल विवाह के खात्मे के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहा है।…