
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क ताजपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ताजपुर बाजार के सड़क किनारे से सिर्फ फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी नहीं बल्कि पक्का निर्माण भी हटाया जाना चाहिए। अतिक्रमण हटाओं अभियान में देखा गया है कि प्रशासन का बुल्डोजर सिर्फ सड़क किनारे फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी पर चल रहा है। रसुखदार एवं दबंगों का पक्का निर्माण यूं ही रह जाता है।
भाकपा माले ने उजाड़ने से पहले फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी वासियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, मोतीपुर बाईपास, दरगाह रोड, बहेलिया टोला रोड, आलूमंडी रोड, योगियामठ रोड समेत नगर परिषद क्षेत्र के सभी जर्जर सड़क एवं गुणवत्तापूर्ण नाले का निर्माण अविलंब शुरू करने आदि मांगों को लेकर 10 दिसंबर को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष कार्यालय अवधि में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
इस बाबत जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने इस आशय का एक आवेदन अनुमंडल अधिकारी व अंचल अधिकारी को भी सौंपा जाएगा।
उन्होंने आगे कहा है कि नगर परिषद क्षेत्र में बसे भूमिहीनों को उजाड़ने से पहले वासभूमि एवं आवास की व्यवस्था करने, होल्डिंग रजिस्ट्रेशन निरू शुल्क करने, टोटो-टेम्पू स्टैंड की व्यवस्था करने, ठगवा चैक से रहीमाबाद होते हुए नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली सड़क को बाईपास बनाने, पक्षपातपूर्ण ट्रेफिक लाईट लगाने एवं नवनिर्मित सड़क एवं नाला टूटने की जांच कर कारवाई करने की मांग की है।
बैठक में भाकपा माले के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, संजीव राय, मो० एजाज, आसिफ होदा आदि मौजूद थे।