
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। अगामी आयोजित केंद्रीय चयन पर्षद भर्ती परीक्षा अंतर्गत बिहार पुलिस में चालक सिपाही पद के रिक्त पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा से शान्तिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपादन सुनिश्चित करने से संबंधित सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैैं।
इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने परीक्षा की तैयारियों अंतिम रूप देते हुए संयुक्त रूप से एक बैठक को संबोधित किया और आवश्यक निर्देश दिए। बताते चलें कि उक्त भर्ती परीक्षा केलिए समस्तीपुर जिला मुख्यालय में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं।
परीक्षा 12ः00 बजे अपराह्न से 2ः00 बजे अपराह्न तक आयोजित है जिसमें अभ्यर्थियों केलिए रिपोर्टिंग टाइमिंग 9.30 बजे पूर्वाह्न है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु कुल 13 परीक्षा केंद्र पर 13 स्टैटिक दंडाधिकारी- सह -प्रेक्षक की प्रति नियुक्ति की गई है, तथा 7 जोनल मजिस्ट्रेट-सह-समन्वयक प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कुशवाहा ने उपस्थित सभी केन्द्राधीक्षकों, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी तथा उड़न दस्ता के टीम को केंद्रीय चयन परिषद के निर्देश के आलोक में शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल, जिला भू अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित सभी केन्द्राधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।