
ओईनी न्युज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद समस्तीपुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण के नाम पर दलित/गरीबों, छोटे व्यवसायियों और फुटपाथ दुकानदारों पर चल रहे बुलडोजर अभियान पर राजद ने गहरा एतराज व्यक्त किया है।
इस प्रशासनिक कार्रवाई पर कडी प्रतिक्रिया देते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने इसे प्रशासनिक मनमानी करार देते हुए कहा कि राज्य भर में अतिक्रमण के नाम पर हर जगह शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीबों को उजाड़ा जा रहा है।
चुनाव खत्म होते ही भाजपा-जदयू का असली चेहरा सामने आ गया है। श्री ठाकुर ने माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अतिक्रमण मामले में माननीय न्यायालय ने स्पष्ट कहा है कि बिना पुनर्वास के किसी घर को नहीं तोड़ा जा सकता। गरीबों के बिना पुनर्वास के उनके घर तथा दुकानों पर बुलडोजर चलाया जाना न्यायसंगत व तर्कसंगत नहीं है।
राजद नेता ने मांग किया कि जब तक वैकल्पिक आवास उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक किसी भी गरीब परिवार को न हटाया जाय। सरकार को पुनर्वास नीति लागू कर मानवता के आधार पर निर्णय लेना चाहिए।