
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क सरायरंजन । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र अख्तियारपुर, समस्तीपुर और क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू के संयुक्त तत्वावधान में संस्था कार्यालय, अख्तियारपुर के सभा कक्ष में प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति सदस्यों का एक दिवसीय उन्मूखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद सबसे पहले प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार साह, अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत की मुखिया गीता देवी सरपंच प्रतिनिधि हरदेव राय, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पूजा कुमारी, नगर पंचायत सरायरंजन के वार्ड पार्षद देविंद्र पासवान, पंचायत समिति सदस्य बृजभूषण कुमार सिंह, संस्था के अध्यक्ष गौरीशंकर चैरसिया नें दीप जलाकर कार्यशाला का उद्घाटन किया।
तदुपरांत उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार साह नें कहा कि जिस काम को सरकार और जन प्रतिनिधियों को करना चाहिए था उस काम को संस्था कर रही है। यह संस्था वर्षों से बाल अधिकार को लेकर काम कर रही है। बाल विवाह और बाल श्रम समाज की बहुत बड़ी कुरीति है। इसके खिलाफ मिलजूल कर काम करने की जरूरत है।
वहीं प्रमुख वीणा कुमारी नें कहा कि बाल विवाह के कारण खासकर बालिकाओं को कठिन समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इसलिए इसे समूल नष्ट करना आवश्यक है।
मुख्य पार्षद पूजा कुमारी नें बाल विवाह जैसी कुप्रथा से बचने हेतु शिक्षा को अपनाना होगा। उन्होंने नगर पंचायत, सरायरंजन में भी इस काम को विस्तार देने केलिए संस्था को आमंत्रित किया।
कार्यशाला को संस्था के अध्यक्ष श्री चैरसिया के अलावा सरायरंजन थाना प्रतिनिधि आनंद कुमार रामप्रित चैरसिया, देवेंद्र पासवान, डाक्टर राहुल कुमार, राजकुमार पासवान, बलराम चैरसिया, दिनेश प्रसाद चैरसिया के अलावा मुखिया प्रतिनिधि दिलीप साहब, मुन्ना शर्मा, शाबिर अंसारी, मनोहर राम, किरण कुमारी, शिला कुमारी, जयंती आदि ने भी संबोधित किया।
