ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बाबा साहब के विचार समानता और न्याय की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। महापरिनिर्वाण दिवस हमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प देता है। शनिवार को बाबा साहेब के महा प्रयाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए श्री राम चन्द्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक जिले के सुविख्यात चिकित्सक डॉ मनोज कुमार सिंह ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज में व्याप्त जातिवाद, सामाजिक असमानता और भेदभाव जैसी बुराइयों को दूर करने के लिए काम करना चाहिए। सही मायने में यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बताते…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। हमारा उद्देश्य स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और रचनात्मक प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देना है। इसी दिशा में यह फ़िल्म स्थानीय संसाधनों, कलाकारों और संस्कृति को प्रमुखता देते हुए तैयार की गई है, ताकि समस्तीपुर की कला और सांस्कृतिक पहचान को नई उड़ान मिल सके।” समस्तीपुर के कर्पूरी सभागार में शनिवार को पूर्णतः समस्तीपुर में फिल्माई गई पहली पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म “अनमोल घड़ी” के ट्रेलर का समारोह पूर्वक भव्य अनावरण करते हुए फिल्म की निर्माता चेतना झांब ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म कक्षा 12 के छात्रों के जीवन, संघर्ष, सपनों…
पूसा के विद्यापति सभागार में लोकतंत्र के नायकों को मिला सम्मान ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। लोकतंत्र की सफलता उसके कर्मठ और निष्पक्ष कर्मियों व पदाधिकारियों की प्रतिबद्धता और समर्पण पर टिकी होती है। समस्तीपुर ने हालिया संपन्न निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य का उदाहरण प्रस्तुत कर इस सिद्धांत को सही साबित किया है। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने शनिवार को जिले के पूसा स्थित विद्यापति सभागार में आयोजित बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंनें कहा कि “चुनाव जैसी संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया को…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। वर्ल्ड वॉलिंटियर्स डे हमें याद दिलाता है कि सेवा कोई सामान्य कार्य नहीं यह मानवता के प्रति लिया गया महान संकल्प है। द उम्मीद एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ. महेश कुमार चौधरी (हिंदी विभागाध्यक्ष, समस्तीपुर कॉलेज) ने द उम्मीद का विंटर क्लॉथ डिस्ट्रिब्यूशन ड्राइव 2 के दौरान उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज द उम्मीद के साथ मिलकर ठंड की त्रासदी झेल रहे जरूरतमंदों तक गर्माहट पहुँचाना मेरा सौभाग्य है। समाज तभी आगे बढ़ता है जब हर व्यक्ति एक ‘स्वयंसेवक’ बनकर सामने आता है।” बताते चलें कि वर्ल्ड वॉलिंटियर्स डे के अवसर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। इतिहास साक्षी है कि नशे का जो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार। नई पीढ़ी में बढ़ती नशे की लत बेहद चिंता जनक है। यह स्वस्थ, समृद्ध एवं मजबूत परिवार, समाज, और राष्ट्र निर्माण के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित एक जागरूकता कार्यशाला के दौरान रिसोर्स पर्सन अमित कुमार वर्मा ने शुक्रवार को उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने नशा के लक्षण, कारण और उसके दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। बताते चलें कि सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में आरओबी निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की गई। जिसमें कार्य के सुचारू संचालन से संबंधित सभी प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान उन सभी स्थलों की पहचान की गई, जहाँ अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य एवं यातायात दोनों प्रभावित हो रहे हैं। इस संदर्भ में निर्णय लिया गया कि ऐसे सभी स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण-मुक्त कराया जाएगा, ताकि आरओबी निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जा सके। बैठक में नगर थाना…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आरओबी निर्माण की अवधि में आम आदमी को कम से कम असुविधा हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस कडी में निर्माण क्षेत्र में दोनो तरफ दो-दो मीटर अस्थाई पथ केलिए छोडा जाएगा ताकि स्कूली बच्चों व बाईक सवार लोगों को असुविधा नहीं हो। शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने भोला टाॅकिज गुमटी पर पुल निर्माण संबंधी अद्यतन जानकारी देते हुए संवाददाताओं से उक्त बातें कही। उन्हेांने कहा कि निर्माण अवधि केलिए जिला प्रशासन द्वारा तय वैकल्पिक मार्गो के मरम्मती का कार्य भी शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा। बताते चलें कि शहर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर । राज्य एवं केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा समय-समय पर चलाई जा रही योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी संभव है, जब किसानों को कृषि तकनीक की सही जानकारी हो। प्रखंड के गढसीसई तथा वाजिदपुर पंचायत में शुक्रवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में आयोजित वासंतिक रबी जन कल्याण चैपाल की अध्यक्षता करते हुए बीएओ अभिषेक कुमार ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि लागत कम होगी तो आय में स्वभाविक रूप से वृद्धि होगी। इसलिए सरकार ने लागत कम…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आपको यह समझना चाहिए कि आप विशिष्ट है, तभी कृषि शिक्षा व अनुसंधान के तीर्थ के रूप में देश भर में प्रतिष्ठित इस केंद्रीय विश्वविद्यालय में अपनी जगह बना पाये हैं। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ के 10 वें दिन केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ पीएल गौतम ने नवांगतुक छात्रों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि नवोन्मेषी सोच से ओतप्रोत कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने पिछले कुछ वर्षों में विश्वविद्यालय का जिस तरह से विकास किया है वह अनूठा और अद्भुत है। उन्होंने कहा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। ज्ञान अर्जित करने की न कोई उम्र होती है न सीमा। कुलपति डॉ पीएस पांडेय स्वयं पुस्तक प्रेमी हैं और वे छात्रों, में भी पुस्तक प्रेम विकसित करना चाहते हैं। इसीलिए इतने वृहत स्तर पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह कई मायनों में सुखद संकेत हैं। कुलाधिपति डॉ पीएल गौतम ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन एवं स्नातकोत्तर छात्र संगोष्ठी के दूसरे दिन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि छात्र,…