
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में आरओबी निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की गई। जिसमें कार्य के सुचारू संचालन से संबंधित सभी प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस दौरान उन सभी स्थलों की पहचान की गई, जहाँ अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य एवं यातायात दोनों प्रभावित हो रहे हैं। इस संदर्भ में निर्णय लिया गया कि ऐसे सभी स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण-मुक्त कराया जाएगा, ताकि आरओबी निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जा सके।
बैठक में नगर थाना एवं मुफ्फसिल थाना के थाना अध्यक्ष, नगर निगम के पदाधिकारी, आंचल के राजस्व अधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित विभागों के सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परस्पर समन्वय स्थापित कर आरओबी निर्माण कार्य सुनिश्चित समय-सीमा के अंदर पूरा कराया जाय तथा यातायात व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न होने दिया जाय।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन आमजन की सुविधा और सुचारू यातायात व्यवस्था के प्रति पूर्णतरू प्रतिबद्ध है तथा आरओबी निर्माण कार्य को शीघ्रता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।