
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क सरायरंजन। ग्रामीण इलाकों में खास कर दलित व पिछड़े समुदाय में स्वास्थ्य और खान–पान के प्रति लापरवाही आम बात है। उसमें भी महिलाएं चिंताजनक स्तर तक अपनी सेहत और खानपान के प्रति लापरवाह होती हैं।
जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर, क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सरायरंजन के स्वास्थ्य प्रबंधक फ़िरदौस आलम ने उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के कारण कई बार मामूली तकलीफ गंभीर स्वास्थ्य परेशानी में बदल जाती है। इसका मुख्य कारण इन लोगों में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और जागरूकता का अभाव भी है।
बताते चलें कि जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर, क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वाधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सरायरंजन के सहयोग से शनिवार को नौआचक गांव स्थित वार्ड 9 के मुसहर टोला में संचालित शिक्षा केन्द्र परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक फ़िरदौस आलम के देख-रेख में किशोरियों-महिलाओं का हिमोग्लोबीन, रक्त चाप, मधुमेह आदि सहित स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाईयां दी गई।
इस शिविर की सफलता में एएनएम रीतु कुमारी, लेबोरेटरी इंस्ट्रक्टर दिवाकर कुमार, एएनसी जांच विभाग से पुनीत कुमार, डाक्टर मृदुल कुमार झा, आशा कार्यकर्ता जयलश देवी, सेविका कामनी देवी, विकास मित्र रेखा कुमारी उप सरपंच रामविलास दास, मुखिया प्रतिनिधि पप्पू कुमार राय आदि नें सक्रिय भूमिका निभाई।
वहीं जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र से बलराम चौरसिया, राजकुमार पासवान, ललिता कुमारी, दिनेश प्रसाद चौरसिया, किरण कुमारी नें शिविर संचालन में, रोगियों की पहचान करनें सहयोग किया।