
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। सामान्य जीवन यापन के लिए प्रत्येक मनुष्य के अपने परिवार ,कार्य, सरकार और समाज पर कुछ अधिकार होते हैं जो आपसी समझ और नियमों द्वारा निर्धारित होते हैं। इसी के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 10 दिसंबर 1948 को सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा पत्र को आधिकारिक मान्यता दी गई। तबसे हर वर्ष 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया जाने लगा।
विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिले के कर्पूरी ग्राम स्थित गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डाॅ विद्यासागर ठाकुर ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद संविधान लागू होने के साथ संविधान द्वारा प्रत्येक मनुष्य को कुछ विशेष अधिकार दिए गए हैं। जिनकी रक्षा केलिए भी संविधान में प्रावधान किए गये हैं। इन्ही प्रावधानों के तहत केन्द्र व राज्य सरकारों ने मानवाधिकार आयोग का गठन किया है।
बताते चलें कि जी.के.पी.डी कॉलेज कर्पूरी ग्राम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक के तत्वाधान में प्रधानाचार्य प्रोफेसर विद्यासागर ठाकुर कीअध्यक्षता एवं एनएसएस ईकाई 1 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर सुभाष चंद्र राय के नेतृत्व में विश्व मानवाधिकार दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर सुभाष चंद्र राय ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के सभी प्रकार के अधिकार और स्वतंत्रता दी गई है। नस्ल ,रंग, लिंग, भाषा, धर्म, राजनीतिक या अन्य विचार ,राष्ट्रीयता या सामाजिक उत्पत्ति ,संपत्ति, जन्म आदि जैसी बातों पर कोई भेद भाव नहीं किया जा सकता।
उन्हेांने कहा कि चाहे कोई देश या प्रदेश, स्वतंत्र हो, संरक्षित हो या स्वशासन रहित हो या परिमित प्रभुसत्ता वाला हो उस देश या प्रदेश की राजनीतिक क्षेत्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्थिति के आधार पर वहां के निवासियों के प्रति कोई फर्क नहीं रखा जाएगा । प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा, आज़ादी और सुरक्षा का अधिकार है।
कार्यक्रम को एनएसएस यूनिट 2 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर प्रोफेसर प्रेम कुमारी, प्रोफेसर विमल चौबे, नित्यानंद ठाकुर ,धीरज यादव, प्रो० सत्यनारायण ठाकुर, प्रोफेसर बृजमोहन सारस्वत, प्रोफेसर हरि प्रसाद, प्रोफेसर दिनेश प्रसाद, प्रोफेसर मनोज कुमार कर्ण, प्रोफेसर श्याम ठाकुर, प्रोफेसर लक्ष्मण महतो, प्रोफेसर सुरेंद्र साह, प्रोफेसर गुलाब यादव, प्रोफेसर पुष्पा कुमारी, प्रोफेसर शशि कुमारी, प्रोफेसर पुष्प लता, प्रोफेसर चंद्रावती, प्रोफेसर रीता कुमारी, प्रोफेसर सुनील राय, बनारसी ठाकुर, नंद गोपाल राम, रवि प्रकाश, अरविंद कुमार, चंदन कुमार, गौरव कुमार, आदर्श कुमार, रोशन कुमार, निशांत कुमार, प्रीति कुमारी, सुनीता कुमारी, कोमल कुमारी, स्मृति कुमारी, निधि कुमारी, वंदना कुमारी, कहकशा, शिवांगी कुमारी आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा एनएसएस यूनिट 2 की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर डॉक्टर प्रेम कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ ।