
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क मधेपुरा। “एआई” अर्थात आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या कहें कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है। यह ऐसे कंप्यूटर और प्रोग्राम बनाने के लिए समर्पित है, जो मानवीय सोच और व्यवहार की हू–ब–हू नकल करने में सक्षम हैं। हमें इससे डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इससे दोस्ती करने की जरूरत है।
डी. एस. कॉलेज, गोगरी, (मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर) में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल ठाकुर ने शनिवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग द्वारा आयोजित इम्पोर्टेंस ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स विषयक एकल व्याख्यान के दौरान अपने संबोधन में उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में एआई के बढ़ते उपयोग के साथ, यह व्यापार और रोजमर्रा की जिंदगी दोनों में आम हो गई है।
बताते चलें कि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग में आयोजित इस एकल कार्यक्रम में वे बहैसियत मुख्य वक्ता शिरक़त कर रहे थे।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसी भी तकनीकी प्रगति के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। एआई के साथ भी ऐसा है। लेकिन इससे डरने एवं भ्रमित होने की बजाय सावधानी से इसे जानने-समझने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि आज एआई को उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है। जैसे-जैसे एआई दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनता जा रहा है, इसके नैतिक निहितार्थों पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
वहीं मुख्य अतिथि बीएनएमयू, मधेपुरा के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. शंकर कुमार मिश्र ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कारण संस्थानिक नैतिकता प्रभावित हो रही है। इसके कई मनोविज्ञान दुष्प्रभाव भी सामने आ रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि हमें तकनीकी को अपनाते हुए मानवीय मूल्यों, नैतिक संस्कारों एवं सामाजिक सरोकारों का ध्यान रखना चाहिए। हमेशा यह याद रखना चाहिए कि तकनीक मनुष्य द्वारा मनुष्य के लिए निर्मित हैं, मनुष्य तकनीक के लिए नहीं हैं।

इसके पूर्व अतिथियों का पुष्प गुच्छ शॉल आदि से स्वागत एवं सम्मान के बाद संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात तमाम अतिथियों ने महाविद्यालय के संस्थापक कीर्ति नारायण मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष के. के. भारती ने किया।

इस अवसर पर असीम आनंद, नीतीश कुमार, अखिलेश कुमार, रणवीर कुमार, राजदीप कुमार, अशोक मुखिया, संदीप कुमार, मुस्कान राज, निकिता, छवि सिंह, निशा भारती, आँचल कुमारी, परिधि, स्वाती कुमारी, सोनाली कुमारी, काजल कुमारी, अंजलि कुमारी, निकिता कुमारी, बिन्दु कुमारी, निभा कुमारी, पूजा कुमारी, नविता कुमारी, रिजु कुमारी, रंभा कुमारी, श्वेता कुमारी, सुरुचि कुमारी, शिवानी कुमारी, कन्हैया मिश्रा, भीमवीर कुमार, पिन्टु कुमार, प्रिंस कुमार, सोनू कुमार, चंदन कुमार, गौरव कुमार, विकाश कुमार, विशाल कुमार, आदित्य कुमार, नितिश कुमार, प्रतीक कुमार, राजेश कुमार, आयुष कुमार, रोहित कुमार, राजु कुमार, मो. दानिश, अंकित कुमार, राजनंदन कुमार, ब्रजेश कुमार, अमलेश कुमार, प्रिंस कुमार, उज्ज्वल कुमार, बाबू साहेब, सरजीत कुमार, प्रशांत कुमार, नितिश कुमार, आशीष कुमार, नितिश कुमार, आदर्श कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

How useful was this post?
Click on a star to rate it!
Average rating 0 / 5. Vote count: 0
No votes so far! Be the first to rate this post.