Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » देश भर से आये छात्रों को देश की विविधताओं एवं विश्वविद्यालय की संस्कृति और परंपराओं से अवगत कराना दीक्षारंभ का मूल उद्देश्य : डाॅ पीएस पाण्डेय

    देश भर से आये छात्रों को देश की विविधताओं एवं विश्वविद्यालय की संस्कृति और परंपराओं से अवगत कराना दीक्षारंभ का मूल उद्देश्य : डाॅ पीएस पाण्डेय

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar13/12/2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    प्रदक्षिणा में छात्रा को पुरस्कृत करते कुलपति व प्राध्यापक।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। दीक्षारंभ का मूल उद्देश्य देश भर से आये अध्ययनशील छात्रों को देश की विविधताओं से परस्पर परिचय कराने के साथ-साथ विश्वविद्यालय की संस्कृति और परंपराओं से अवगत कराना है। साथ ही उन्हें देश एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए उन्हें जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने केलिए प्रेरित करना है।

    डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर परिसर में आयोजित प्रदक्षिणा के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ पीएस पाण्डेय ने उक्त बातें उपस्थित नव नामांकित छात्र-छात्राओं से कही।

    उन्हेांने कहा कि दीक्षारंभ की संकल्पना 2018 में इजरायल दौरे के दौरान में उनके मन में आई थी। उसी समय से मैं इसके विभिन्न विषयों एवं आयामों के बारे में सोचता रहता था। जब मैं इस विश्वविद्यालय का कुलपति बना तो उन्होंने अपनी संकल्पना को जमीन पर उतारने का फैसला किया और उसे तुरंत लागू कर दिया।

    डॉ पांडेय ने अपने संबोधन में प्रदक्षिणा कार्यक्रम के विभिन्न आयामों के बारे में भी जानकारी देते हुए छात्रों को हमेशा बडे सपने देखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को देश को 2047 तक विकसित बनाने में योगकदान देने की शपथ भी दिलाई।

    बताते चलें कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर परिसर में नवनामांकित छात्रों केलिए आयोजित 21 दिवसीय छात्र अनुकूलन शिविर “दीक्षारंभ” का शनिवार केा भव्य “प्रदक्षिणा” के साथ समारोह पूर्वक समापन हो गया।

    इस अवसर पर परंपरानुसार आगत अतिथियों के स्वागत सम्मान, के बाद आगत अतिथि व कुलपति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कुलगीत प्रसारण के बाद प्रदक्षिणा कार्यक्रम विधिवत आरंभ हुआ।

    इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जय प्रकाश नारायण विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति डॉ पीके बाजपेयी ने डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पांडेय की संकल्पना दीक्षारंभ एक सराहनीय कदम करार देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से छात्रों में समग्र एवं बहुआयामी विकास हो सकेगा।

    इस कार्यक्रम की विशेषता के कारण ही अब इसे हरेक विश्वविद्यालय में लागू कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने नई शिक्षा नीति की विशेषता के बारे में भी विस्तार से चर्चा की और कहा कि इस विश्वविद्यालय में छात्र को केंद्र में रखकर नीति बनाई जा रही है।

    अपने संबोधन में कुलपति डॉ पांडेय ने दीक्षारंभ कार्यक्रम के सफल आयोजन केलिए समर्पित भाव से काम करने वाले कमिटी के सभी सदस्यों की जम कर तारीफ की और कहा कि डॉ रितंभरा के संयोजन में सभी लोगों ने बहुत अच्छा कार्य किया है। इसके कारण पिछले तीन वर्षों से भी अधिक निष्ठा से दीक्षारंभ की संकल्पना पूरी हो सकी है।

    कार्यक्रम के दौरान सभी क्लब, स्पोर्ट्स एवं अन्य विषयों में उत्कृष्ट करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया।

    इसके पुर्व विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ पी के प्रणव ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि कुलपति डॉ पांडेय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने देश भर में अपनी अनूठी पहचान बनाई है जिसके कारण इस विश्वविद्यालय से जुड़े सभी लोगों को गर्व का अहसास होता है।

    वहीं विषय प्रवेश कराते हुए डॉ रितंभरा सिंह ने दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ कुमारी अंजनी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर डॉ शिवेंद्र ने किया।

    मौके पर डीन फिशरीज डॉ पीपी श्रीवास्तव, निदेशक शिक्षा डॉ उमाकांत बेहरा, निदेशक अनुसंधान डॉ एके सिंह, स्कूल आफ एग्री-बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट के निदेशक डॉ रामदत्त, डॉ महेश कुमार, डॉ शिवपूजन सिंह, डॉ कुमार राज्यवर्धन सहित शिक्षक, वैज्ञानिक, पदाधिकारी, सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    Dr PK Vajpayi DR PS Pandey Dr Rajendr Prasad Central Agricultural University Pusa Jay Prakash Narayan University Chhapra Pradakshina
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?