
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क बिथान । शराबबंदी के बावजूद शराब कारोबारियों में खौफ पैदा करने में पुलिस नाकाम सिद्ध हो रही है। ऐसे में पुलिस द्वारा शराब जब्ती और गिरफ्तारी महज खाना पूर्ति केलिए किया गया ड्रामा ही प्रतीत होता है। आये दिन हो रही शराब बरामदगी और कारोबारी तो इसी ओर इशारा करती है।
बहरहाल गुरुवार को एक बार फिर शराब बंदी के प्रति सख्ती कथित सख्ती का दिखावा करते हुए बिथान थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। जिसमें गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मरथुआ टोला कमलेश्वरीपुर थाना क्षेत्र के चैर में छापेमारी कर पुलिस ने कुल 5.4 लीटर विदेशी शराब बरामद की और एक शराब कारोबारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मरथुआ गांव टोल कमलेश्वरीपुर निवासी देवनन्दन यादव के 38 वर्षीय पुत्र बलराम यादव के रूप में की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मरथुआ चैर में विदेशी शराब के बिक्री की तैयारी चल रही है। सूचना की पुष्टी होते ही तत्काल थानाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र राजू के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी की गई।
टीम ने चिन्हित स्थल की चारों ओर से घेराबंदी कर विदेशी शराब बरामद कर लिया, इसी दौरान कारोबारी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
हलांकि थानाध्यक्ष ने बिथान क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्ण रोक लगाने, शराब तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने का संकल्प दुहराया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है।