
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क सरायरंजन । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर, समस्तीपुर और क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू के संयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायरंजन के द्वारा ग्राम पंचायत राज नौआचक वार्ड 7 में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य जांच के विभिन्न आयामों जैसे हिमोग्लोबिन जांच, बीपी जांच के साथ-साथ अन्य जांचोंपरांत जरुरी के अनुसार निःशुल्क दवा वितरण किया गया। महिला एवं किशोरियों के साथ साफ सफाई और सेनेटरी नेपकिन पैड की उपयोगिता पर चर्चा कर जागरूक किया गया। सर्दी जुकाम, बुखार, दिनाय खुजली, आंख, कान, नाक, दांत दर्द, जोड़ों का दर्द आदि का दवा वितरण किया गया।
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायरंजन के एएनएम रितु कुमारी, आशा वर्कर पुनम कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा कुमारी, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सिनियर रिसर्च कंसल्टेंट बलराम चैरसिया, किरण कुमारी, ललिता कुमारी, रविन्द्र पासवान, सामुदायिक शिक्षक राजकुमार पासवान, अरुण पासवान डाक्टर सुधीर कुमार के सहयोग से 100 से अधिक बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को निशुल्क जांच कर दवा दिया गया।
मौके पर हरिहर राम, उमेश ठाकुर, अमन कुमार, सरपंच अनवारूल हक मौजूद थे।