
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। महिलाओं को तिरस्कृत करना गंभीर अपराध है। समाज में समानता और सम्मान प्रत्येक लड़की का अधिकार है। पर्वतारोही, माउंट एवरेस्ट सोलो साइक्लिंग कैंपेन की संचालक तथा समाजसेवी समीरा खान ने शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल एक कायक्रम के दौरान छात्र/छात्राओं को संबाधित करते हुए उक्त बातें कही।
उन्होंने महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों से देश को आजाद कराने में नई पीढी की भूमिका को रेखांकित करते हुए छात्राओं को यह जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया और कहा कि इन कुरीतियों को बढाने में या उनका समर्थन करने में किसी न किसी रूप में महिलाओं का बडा योगदान होता है। इसलिए इनका समूल नाश तभी हो सकेगा जब बेटियां आगे आयेंगी।
इसलिए आप सभी दहेज, बाल-विवाह, महिला उत्पीडन, घरेलू हिंसा आदि का खुल कर विरोध करें, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बने ,और दूसरों को भी जागरूक करें।
बताते चलें कि शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शनिवार को आंध्रप्रदेश निवासी पर्वतारोही, माउंट एवरेस्ट सोलो साइक्लिंग कैंपेन की संचालक तथा समाजसेवी समीरा खान का आगमन हुआ। जहां स्कूल की संस्थापक सचिव विभा देवी तथा काजल कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय परिवार की ओर से उनका आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस क्रम में उप प्राचार्य अपराजिता पांडे ने उनका मिथिला की परंपरा के अनुसार शाॅल, पुष्प गुच्छ आदि से सम्मानित किया। वहीं आयुषी, स्नेहा और कक्षा दसवीं की अन्य छात्राओं ने उनको सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री खान ने कक्षा 8 से कक्षा 10 तक की छात्राओं को संबोधित करतेे हुए हर लड़की को आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता पूर्वक संकल्पित व समर्पित रहने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा है कि कठिन परिस्थिति में भी आत्म नियंत्रण, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से सफलता प्राप्त किया जा सकता है।