Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छात्र-छात्राओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प
  • हम सिर्फ दिखाने के लिए डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर नहीं लगाते  – संजय सिंह
  • विषुव संक्रांति के अवसर पर संथालपरगाना मित्र मंडल ने मनाया 16वाँ स्थापना दिवस
  • प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर शून्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – डॉ. राणा नितेश
  • भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन
  • उपभोक्ताओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर की उपलब्धता करें सुनिश्चित : एसडीओ
  • जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी पूर्ण राष्ट्रीय कार्य : डीएम
  • डॉ. अम्बेडकर की विचारधारा से मिली मानवता को मजबूती : डॉ. शशि
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » 7 महावि़द्यालयों पर निलंबन का खतरा : 24 घंटे में जवाब सुनिश्चित करने का आदेश

7 महावि़द्यालयों पर निलंबन का खतरा : 24 घंटे में जवाब सुनिश्चित करने का आदेश

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar13/12/2025Updated:13/12/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
बैठक में शामिल कुलपति, कुलसचिव व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 डेस्क मुगेर । मुंगेर विश्वविद्यालय में सत्र 2023–27 के यूजी सेमेस्टर-V की इंटर्नशिप एवं शैक्षणिक विषयों से संबंधित मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार एवं संचालन कुलसचिव डॉ. घनश्याम रॉय ने की।

बैठक में विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कुल सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्यों को उपस्थिति सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान यूजी सेमेस्टर-V के विद्यार्थियों की इंटर्नशिप व्यवस्था, अकादमिक गतिविधियों तथा उनसे जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कुछ महाविद्यालयों द्वारा इंटर्नशिप के लिए कुशल युवा केंद्र, योग केंद्र, नर्सिंग होम, कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी प्रदान करने वाले निजी पंजीकृत संस्थान तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।

इन संस्थानों में इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों की उपस्थिति की निगरानी जियो-टैग फोटो के माध्यम से की जाएगी, जिसमें छात्रों की एंट्री एवं एग्जिट का रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाएगा। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि छात्रों के कौशल विकास, अनुशासन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था सख्ती से लागू की जाएगी।

हालांकि, कुछ महाविद्यालय बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। अनुपस्थित रहने वाले सम्बद्ध और अंगीभूत महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा स्पष्टीकरण पूछा गया है कि क्यों नहीं आापकी सम्बद्धता समाप्त कर दी जाए।

कारण पृच्छा में अंगीभूत महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 24 घंटे में जवाब सुनिश्चित करने का आदेश देते हुए कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर जबाव सुनिश्चित करें अन्यथा निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। इन महाविद्यालयों में एसबीएन कॉलेज, गरहीरामपुर, एसएस कॉलेज, मेहुस, एसएई कॉलेज, जमुई, आरडीबी कॉलेज संग्रामपुर, आर. लाल कॉलेज लखीसराय एवं अंगीभूत महिला कॉलेज खगड़िया तथा केडीएस कॉलेज गोगरी शामिल हैं।

इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों से विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने एवं आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की, ताकि सत्र 2023–27 के यूजी सेमेस्टर- V के विद्यार्थियों की इंटर्नशिप एवं शैक्षणिक कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. डॉ. महेश्वर मिश्रा, आई/सी लीगल प्रोफेसर गिरीश चंद्र पांडेय, उप-कुलसचिव-2 डॉ. अंशु कुमार रॉय सहित कुलपति और कुलसचिव कार्यालय के सहायक क्रमशः तनमय, रवि रंजन, रूची वर्मा, शुभम कुमार,अवधेश आदि उपस्थित थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

KDS College Gogsri Munger University Munger R Lal College Luckysarai RDB College Sangrampur SBN College Gahrirampur SE College Jamui SS College Mehus Womens College Khagaria
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026

दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

10/04/2026

न गैस की किल्लत है न डीजल पेट्रोल की कमी, अफवाहों से बचने की जरूरत – एसडीओ

02/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?