ओईनी न्यूज नेटवर्क औरंगाबाद। जिले के मदनपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाके में खड़ा वह महावटवृक्ष, जो पांच शताब्दियों का मौन साक्षी है, आज भी अपनी हर शाखा और पत्ते में समय की अनगिनत कहानियों को समेटे हुए है। लगभग एक एकड़ में फैला यह विशाल बरगद का पेड़ न केवल अपनी भव्यता से चमत्कृत करता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का एक अमूल्य संदेश भी देता है। अपने औषधीय गुणों और वैज्ञानिक महत्व के कारण यह वृक्ष प्रकृति की गोद में बसा एक जीवंत स्मारक है, जो अब संरक्षण और संवर्धन के लिए मानवीय संवेदनशीलता की प्रतीक्षा कर रहा है। अभी…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर (एसएनबी)। जिले के चर्चित समाजसेवी उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी, समाजसेवी राजू सहनी समस्तीपुर नगर निगम के लगुनियां रघुकंठ भिड़ी टोल गांव पहुंचे। जहां उन्होंने दिवंगत समाजसेवी ज्ञानरंजन कुमार कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात किया, तथा उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने स्मृति शेष कुशवाहा के परिजनों को जिसमें 10 बैग चावल, 1 बैग दाल, 1 बैग आंटा, 1 बैग नमक, आलू 2 बैग तेल मसाला आदि सहित करीब 6 माह का राशन किरासन का सामान उपलब्ध कराया। इस दौरान भावुक हुए श्री सहनी ने बताया कि वे किसी दुसरे कार्यक्रम में जा रहे…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । कदाचार मुक्त परीक्षा का दावा और जिस विद्यालय का परीक्षा केन्द्र, उसी विद्यालय के शिक्षक प्रतिनियुक्ति? यह तो वहीं बात हुई न कि दूध की रखवाली का जिम्मा बिल्ली को। यह करिश्मा हुआ है समस्तीपुर में। विदित हो कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा परीक्षा केन्द्र पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफल परीक्षा के संचालन हेतु केंद्राधीक्षक के सहमति से परीक्षा में सहयोग हेतु कार्यालय कार्य हेतु केंद्राधीक्षक के अनुशंसा के आलोक में उस सूची का अनुमोदन जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा किया जाता रहा हैं। समस्तीपुर के इतिहास में संभवतः यह पहली…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 01-05 फरवरी तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक सुबह के समय मध्यम कुहासा छा सकता है। पूर्वानुमानित की अवधि में तापमान में वृद्धि हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 10 से 12…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर/पूसा। भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने को लेकर पूसा प्रखंड में अवैध वसूली का धंधा परवान पर है।दलाल-बिचौलियों के द्वारा लाभुकों से ₹500 से लेकर 2 हजार रूपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। जबकि नाम जोड़ने में किसी प्रकार की राशि नहीं लेना है। वास्तविक एवं योग्य लाभुकों द्वारा राशि देने में असमर्थता जताने पर उन्हें इस योजना का लाभ भविष्य में नहीं मिलने की बात कहकर बरगलाया जा रहा है। लाभुकों ने बताया है कि…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर।एडेन्ट सोशल वेलफेय आर्गेनाइजेशन के द्वारा मैत्री प्रोजेक्ट”अंतर्गत कार्यकताओं का तीन दिवसीय डोर टू डोर सर्वे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समस्तीपुर जिला स्थित संस्था कार्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समन्वयक मिथिलेश कुमार ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन अधिकारी निखिल कुमार उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का होगा हल शिक्षा से होगा बेहतर कल ।जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि संस्था जिले में 07-14 उम्र की वैसी लड़कियों को जिसने किसी कारण विद्यालय जाना छोड़ दिया है,अभी तक विद्यालय में नामांकन नहीं कराया है,विद्यालय से बच्ची का नाम…
ओईनी न्यूज नेटवर्क छपरा। सारण में एक बार फिर अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की है। घटना सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ बाजार की है। दो बाइक से 4 की संख्या में अपराधी पहुंचे और प्रियंका ज्वेलर्स एंड बर्तन भंडार में ग्राहक बनकर घुसे। इसके बाद हथियार दिखाकर लूटपाट की। ये लूट सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ में हुई है। अपराधियों ने दुकान से करीब 20 किलो चांदी और 250 ग्राम सोना लूट लिया, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए है। स्थानीय दुकानदारों ने अपराधियों को पकड़ने की…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । नगर थाने की पुलिस ने शहर के मगरदही घाट के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बदमाश को 1.76 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी युवक की पहचान मगरदही घाट निवासी कुशेश्वर राय के पुत्र संजय कुमार राय के रूप में की गई है। इसको लेकर नगर थाने की पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद कानूनी प्रक्रिया कर उसे जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मगरदही घाट इलाके में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क कल्याणपुर। बुधवार की देर रात जिला परिषद क्षेत्र संख्या एक के कलौजर पंचायत स्थित वार्ड 4 बड़ी सलहा में अचानक आग लग जाने के कारण तीन घर जल कर राख हो गए। इस घटना में एक गाय एक मोटरसाइकिल तीन साइकिल एवं आभूषण जल कर खाक हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पार्षद ई. रवि रौशन कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और पीडित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने अग्निपीडितों को तत्काल कुछ नगद राशि से सहयोग किया एवं कुछ दिनों में घर का राशन पानी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर/दलसिंहसराय। थाना क्षेत्र के बसढ़िया पंचायत के वार्ड संख्या 12 के गादो वाजिदपुर गांव स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी से राम, सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु से बनी मूर्ति को अज्ञात चोरो के द्वारा मंदिर के गेट का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है। चोरी की गई मूर्ति लगभग 70 वर्ष पुरानी बताई जा रही है जिसकी कीमत 40 लाख रुपया से अधिक बताई जा रही है। घटना की जानकारी उस समय हुई जब ठाकुरवाड़ी के पुजारी जितेन्द्र झा रोज की तरह दिन मे ठाकुरवाड़ी साफ सफाई के साथ पूजा पाठ के लिए पहुंचे तो देखा कि…