Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • क्यों रहा समस्तीपुर पुलिस के लिए शुक्रवार उपलब्धियों वाला दिन
  • हंगामेदार रही 20 सूत्री समिति की बैठक
  • खरीफ फसलों की तैयारी के साथ क्या–क्या करें किसान
  • जानिए, कैसा रहेगा अगले 5 दिनों में मौसम का मिजाज
  • अप्रत्याशित जलवायु परिवर्तन एवं मजदूरों की कमी जैसी परिस्थितियों में डीएसआर तकनीक उपयोगी : डॉ. आर.के. तिवारी
  • मौसम की बदमिजाजी पर हौसला भारी
  • संकोच या झिझक से बढ़ेगी मुश्किल बिगड़ेगी सेहत – सुभीत कुमार सिंह
  • दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करना पड़ा भारी, कार्य में लापरवाही के आरोप में नप गए थानाध्यक्ष
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » ग्राहक बन कर आये लुटेरों ने लूटे 40 लाख के आभूषण

ग्राहक बन कर आये लुटेरों ने लूटे 40 लाख के आभूषण

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar30/01/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
छानबीन करते एसपी व अन्य

ओईनी न्यूज नेटवर्क

छपरा। सारण में एक बार फिर अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की है। घटना सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ बाजार की है। दो बाइक से 4 की संख्या में अपराधी पहुंचे और प्रियंका ज्वेलर्स एंड बर्तन भंडार में ग्राहक बनकर घुसे। इसके बाद हथियार दिखाकर लूटपाट की। ये लूट सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ में हुई है।

अपराधियों ने दुकान से करीब 20 किलो चांदी और 250 ग्राम सोना लूट लिया, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए है। स्थानीय दुकानदारों ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की तो तीन राउंड फायरिंग की। इसमें दवा दुकानदार अनूप कुमार के बाएं हाथ में गोली लगी है। घायल अनूप को बनियापुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. एमएम जाफरी ने बताया कि गोली कलाई को छूते हुए निकल गई है। मरीज खतरे से बाहर है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सारण SP कुमार आशीष मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है।

उधर दुकानदार सुभाष कुमार ने बताया कि ‘कुछ ग्राहक दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो बाइक से चार अपराधी हथियार लेकर पहुंचे। दुकान के बाहर फायरिंग करते हुए अंदर प्रवेश किया। इसके बाद समान के बारे में पूछताछ करने लगे।’ ‘एक स्टाफ ने अपराधियों का विरोध किया तो जोर से थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद सभी स्टाफ चुप हो गए। दुकान में रखे 250 ग्राम सोना और करीब 20 किलोग्राम चांदी लेकर फायरिंग करते हुए अपराधी भाग गए।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

तो क्या फर्जी था एनकाउंटर? कठघरे में पुलिस और ऑपरेशन लंगड़ा

21/05/2026

30 वर्ष की आयु के बाद क्यों बढ़ जाती है मुंह की समस्याएं

11/05/2026

राष्ट्रीय लोक अदालत सफलतापूर्वक संपन्न, डीएम एसपी भी रहे मौजूद

10/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?