
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर (एसएनबी)। जिले के चर्चित समाजसेवी उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी, समाजसेवी राजू सहनी समस्तीपुर नगर निगम के लगुनियां रघुकंठ भिड़ी टोल गांव पहुंचे। जहां उन्होंने दिवंगत समाजसेवी ज्ञानरंजन कुमार कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात किया, तथा उनका हालचाल जाना।
इस दौरान उन्होंने स्मृति शेष कुशवाहा के परिजनों को जिसमें 10 बैग चावल, 1 बैग दाल, 1 बैग आंटा, 1 बैग नमक, आलू 2 बैग तेल मसाला आदि सहित करीब 6 माह का राशन किरासन का सामान उपलब्ध कराया। इस दौरान भावुक हुए श्री सहनी ने बताया कि वे किसी दुसरे कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान उनके पत्रकार मित्र ने बताया कि, उनके एक मित्र की पैसे की कमी के कारण ही सही ढंग से ईलाज नही होने से मौत हो गयी। जिनके घर की माली हालत काफी खराब है। यह जानकारी मिलते ही मैं तत्काल दिवंगत ज्ञानरंजन जी के घर पहुंचा और उनसे जो कुछ भी तत्काल समझ में आया, उन्होंने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है, और आने वाले दिनों में भी वह इस परिवार के साथ रहेंगे।

इसके बाद श्री सहनी अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया निवासी स्वर्गीय गणेश सहनी के परिजनों से मुलाकात किया तथा उनका हालचाल जाना, साथ ही स्वर्गीय गणेश सहनी के पत्नी को नकद राशि देकर एक बार फिर सहायता किया है। बता दें कि, जिस समय अपराधियों ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर में ई रिक्शा चालक गणेश सहनी की गोली मारकर हत्या की थी, उसके बाद सबसे पहले राजू सहनी के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिजन से मिल कर करीब 6 माह का राशन किरासन का सामान, तथा नकद राशि भी उपलब्ध कराया था।
इस दौरान समाजसेवी राजू सहनी ने आने वाले दिनों में भी पिड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने की बात कही। मौके पर वरुण कुमार राय, सियाराम राय, रंजीत प्रसाद, नकुल साहनी, सुजित कुमार, बैजनाथ सहनी, सुरेश सहनी, राम श्रेष्ट सहनी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।