
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर/दलसिंहसराय। थाना क्षेत्र के बसढ़िया पंचायत के वार्ड संख्या 12 के गादो वाजिदपुर गांव स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी से राम, सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु से बनी मूर्ति को अज्ञात चोरो के द्वारा मंदिर के गेट का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है। चोरी की गई मूर्ति लगभग 70 वर्ष पुरानी बताई जा रही है जिसकी कीमत 40 लाख रुपया से अधिक बताई जा रही है।
घटना की जानकारी उस समय हुई जब ठाकुरवाड़ी के पुजारी जितेन्द्र झा रोज की तरह दिन मे ठाकुरवाड़ी साफ सफाई के साथ पूजा पाठ के लिए पहुंचे तो देखा कि भगवान की मूर्ति ही नहीं है। उसके बाद इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुजारी जितेंद्र झा ने कहा कि भगवान के पीठ का द्वार खुला देखा मुझे आश्चर्य हुआ। क्योंकि संध्या आरती और भोग लगाने के बाद पीठ का गेट पर तीन ताला लगाकर मैं खुद घर चला गया था। लेकिन आने पर द्वार खुला मिला। तभी मुझे अंदेशा हुआ तो देखा तो भगवान नहीं थे। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण परमानंद चैधरी, उप मुखिया गौतम झा, विनोद झा , मुखिया हेमंत सहनी सहित अन्य को सूचना देते हुए पुलिस को सूचित किया।
इधर घटना के बाद दारोगा रंजीत कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने कि पुलिस को सुबह बाजितपुरगद्दों स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी से सूचना मिली थी की राम सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली गई है।