ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 01-05 फरवरी तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक सुबह के समय मध्यम कुहासा छा सकता है। पूर्वानुमानित की अवधि में तापमान में वृद्धि हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। ’ पूर्वानुमानित अवधि में धीमी गति से पछिया हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है।