
ओईनी न्यूज नेटवर्क
कल्याणपुर। बुधवार की देर रात जिला परिषद क्षेत्र संख्या एक के कलौजर पंचायत स्थित वार्ड 4 बड़ी सलहा में अचानक आग लग जाने के कारण तीन घर जल कर राख हो गए। इस घटना में एक गाय एक मोटरसाइकिल तीन साइकिल एवं आभूषण जल कर खाक हो गये।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला पार्षद ई. रवि रौशन कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और पीडित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने अग्निपीडितों को तत्काल कुछ नगद राशि से सहयोग किया एवं कुछ दिनों में घर का राशन पानी की व्यवस्था करने की बात कही। अग्निपीडितों में बतहु कमती, उदय कमती, रिंकू देवी शामिल हैं।