ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर। अगले पांच दिनों में उमस और गर्मी से निजात मिलने की आस जगी है। इस बाबत जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 3 अगस्त, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हहल्की से मध्यम वर्षा के साथ कही कही गरज के साथ बिजली गिरने की भी सम्भावना है। इसलिए मौसम के अनुसार सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। केन्द्र…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर। परिचालनिक आवश्यकताओं एवं विकास को ध्यान में रखते हुए, केन्द्र सरकार ने पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल स्थित मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड को समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। इसके फलस्वरूप अब मुजफ्फरपुर, नारायणपुर अनंत, सिलौत, सिहो, ढ़ोली, दुबहा, विष्णुपुर बथुआ हाल्ट, खुदीराम बोस पूसा एवं कर्पूरी ग्राम स्टेशन सोनपुर मंडल से समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत आ जाएंगे। स्थानांतरण के बाद की नया क्षेत्राधिकार या कहें नई स्थिति 01 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगा। इस संबंध में गजट जारी की जा चुकी है। समस्तीपुर मंडल मुख्यालय से इस बाबत दी गई जानकारी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । बिजली विभाग के निजी करण के बाद आम जन में यह संदेश गया था कि बिजली की स्थिति में सुधार होगा। किन्तु जो मौजूदा हालात हैं उसमें यही कहा जा सकता है कि सिर्फ मकान बदला है लोग वहीं किरदार भी वही है। हलांकि इसमें कोई शक नहीं कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार के वादों के अनुरूप प्रयासों से बिजली की उपलब्धता बढी है। किन्तु जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति कुछ अलग है। समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के कई गाँवों में हल्की बारिश होते ही बिजली आपूर्ति घंटों के लिए ठप हो…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क दलसिंहसराय । सावन की तीसरी सोमवारी के उपलक्ष्य में जय महाकाल दल के तत्वावधान में 208 फीट लम्बा कांवड़ के साथ जलाभिषेक यात्रा निकाला गया। यात्रा का शुभारम्भ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव प्रशांत कुमार पंकज द्वारा कांवड़ पूजा के साथ किया गया। इससे पूर्व यात्रा में शामिल होने के लिए सैंकड़ो नव युवकों का समूह रालोमो नेता प्रशांत पंकज के नेतृत्व में रामपुर जलालपुर बीएड कॉलेज से पदयात्रा करते हुए महावीर चैक पहुँचा। यात्रा का शुभारंभ करते हुए रालोमो नेता ने कहा कि सावन मास भक्ति, प्रकृति और प्रेम का पर्व है। यह…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के तत्वावधान में मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, मथुरापुर के सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025 का सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एनईपी 2020 की प्रासंगिकता विकसित भारत /2047 विषय पर एक शैक्षिक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इसे भारत के भविष्य निर्माण की आधारशिला बताया। कॉलेज के प्राचार्य…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । सफल स्टार्ट-अप कई आईडिया से मिल कर बनते हैं। इस तरह के आइडिया फैस्टीवल से पुरे बिहार में स्टार्ट-अप के विकास में अच्छा माहौल बनेगा। वर्त्तमान व्यवस्था में बिहार में स्टार्ट-अप के विकास के लिए कुशल मैन पावर मौजूद है। उक्त बातें जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने छात्रों व प्रशिक्षुओं से कही। श्री कुशवाहा ने अपने संबोधन में सरकार के स्टार्ट-अप पॉलिसी में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में बताया और युवाओं को इस तरह के अवसर का लाभ उठाने केलिए कहा साथ हीइसमें आने वाले कठिनाईयों का समाधान जिले…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क बिथान बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन अंचल कमेटी बिथान के बैनर तले सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय बिथान में जोरदार प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में मजदूर, किसान, महिलाओं एवं युवाओं ने बिथान बाजार से जुलूस निकालकर प्रमुख मांगों को लेकर नारेबाजी की। गरीबों का नाम वोटर लिस्ट से काटना बंद करो, मनरेगा में 200 दिन काम और 600 रुपए दैनिक मजदूरी की गारंटी करो, सभी बासहीनों को आवास दो, बिथान बाजार से ठठेरबा तक सड़क का जीर्णोद्धार करो, सीओ कार्यालय में व्याप्त घूसखोरी पर रोक लगाओ आदि के साथ प्रदर्शनकारी प्रखंड कार्यालय…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान के तत्वावधान में केन्द्रीय विद्यालय समस्तीपुर के निकट स्थित कुसुम सदन के प्रागंण में रविवार की शाम एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले डॉ रामेश गौरीश ने सभी रचनाकारों का हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ नरेश कुमार तथा संचालन सुप्रसिद्ध गजलकार प्रवीण कुमार चुन्नू ने किया। सुप्रसिद्ध गीतकार एवं पूर्व रेल राजभाषा अधिकारी द्वारिका राय सुबोध मुख्य अतिथि के रूप में चांद मुसाफिर तथा डाॅ राम पुनीत ठाकुर तरुण, विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर। भाकपा (माले) जिला कार्यालय, समस्तीपुर में काॅ चारू मजूमदार का 53 वीं शहादत दिवस मनाया गया। काॅ चारू के चित्र पर फूल माला अर्पित किया गया। उक्त अवसर पर केन्द्रीय कमिटी के द्वारा भेजे गये सकल्प पत्र का पाठ के बाद माले जिला सचिव काॅ उमेश कुमार ने कहा कि देश में फासीवादी माहौल है। लोकतंत्र खतरे में है। बाबा साहब अम्बेडकर ने संविधान में राजा और रंक सभी को एक वोट देने का अधिकार देकर समानता का अधिकार दिया था। आज केन्द्र की भाजपाई सरकार और चुनाव आयोग की साजिश से वह अधिकार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । माय भारत समस्तीपुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय बुट कैंप का आयोजन गजराज पैलेस मथुरापुर समस्तीपुर में किया गया। मुख्य अतिथि अशोक कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, माय भारत के जिला युवा अधिकारी दीक्षा मिश्रा, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक केदारनाथ सिंह, नमामि गंगे डीपीओ नीरजेश कुमार, प्रशिक्षक पी एन झा, पवन कुमार, मनीष अग्रवाल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से भाग ले रहे पैंतीस युवक और युवतियों को प्रशिक्षण किट प्रदान किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में गुड्डू नटराज डांस एकेडमी के बच्चों…