
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । माय भारत समस्तीपुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय बुट कैंप का आयोजन गजराज पैलेस मथुरापुर समस्तीपुर में किया गया। मुख्य अतिथि अशोक कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, माय भारत के जिला युवा अधिकारी दीक्षा मिश्रा, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक केदारनाथ सिंह, नमामि गंगे डीपीओ नीरजेश कुमार, प्रशिक्षक पी एन झा, पवन कुमार, मनीष अग्रवाल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से भाग ले रहे पैंतीस युवक और युवतियों को प्रशिक्षण किट प्रदान किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में गुड्डू नटराज डांस एकेडमी के बच्चों ने स्वागत एवं अन्य पारंपरिक गीतों पर अपना नृत्य प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को वित्तीय साक्षरता, युवा नेतृत्व, संचार कौशल आदि प्रदान करना है।
कार्यक्रम का संचालन पप्पू कुमार ने किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में रजनीश कुमार, अजय कुमार, एजाज, निशि कुमारी, मुस्कान कुमारी, अली, रूपेश कुमार, संजीत कुमार, सिंटू राम ने अहम योगदान दिया।