
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। भाकपा (माले) जिला कार्यालय, समस्तीपुर में काॅ चारू मजूमदार का 53 वीं शहादत दिवस मनाया गया। काॅ चारू के चित्र पर फूल माला अर्पित किया गया।
उक्त अवसर पर केन्द्रीय कमिटी के द्वारा भेजे गये सकल्प पत्र का पाठ के बाद माले जिला सचिव काॅ उमेश कुमार ने कहा कि देश में फासीवादी माहौल है। लोकतंत्र खतरे में है। बाबा साहब अम्बेडकर ने संविधान में राजा और रंक सभी को एक वोट देने का अधिकार देकर समानता का अधिकार दिया था। आज केन्द्र की भाजपाई सरकार और चुनाव आयोग की साजिश से वह अधिकार भी खतरे में है।
काॅ चारू ने गरीबों और बंचितों का अधिकार की रक्षा के लिए अपना शहादत दिया था। हमें उनके बनाये गये रास्ते पर चलकर गरीबों और बंचितों के अधिकार की रक्षा करने का संकल्प लेना होगा।
इस अवसर पर का उमेश कुमार के अलावे जिला कमिटी सदस्य अनिल चैधरी, जयंत कुमार, राजकुमार चैधरी, डाॅ अरुण रजक, विरेंद्र शर्मा, आरती सहनी, पवन देवी, संजू देवी आदि उपस्थित थे।