
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । सफल स्टार्ट-अप कई आईडिया से मिल कर बनते हैं। इस तरह के आइडिया फैस्टीवल से पुरे बिहार में स्टार्ट-अप के विकास में अच्छा माहौल बनेगा। वर्त्तमान व्यवस्था में बिहार में स्टार्ट-अप के विकास के लिए कुशल मैन पावर मौजूद है। उक्त बातें जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने छात्रों व प्रशिक्षुओं से कही।
श्री कुशवाहा ने अपने संबोधन में सरकार के स्टार्ट-अप पॉलिसी में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में बताया और युवाओं को इस तरह के अवसर का लाभ उठाने केलिए कहा साथ हीइसमें आने वाले कठिनाईयों का समाधान जिले में बने स्टार्ट-अप सेल एवं जिला उद्योग केन्द्र से करने को कहा।
बताते चलें कि उद्योग विभाग बिहार सरकार के तत्वाधान में जिला उद्योग केन्द्र, रामस्तीपुर के द्वारा मंगलवार को गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, सरायरंजन रामस्तीपुर के सभागार कक्ष में बिहार आईडिया फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद जीविका दीदीयों, जन शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राएँ तथा कॉलेज के छात्र- छात्राएँ सहित लगभग 500 से अधिक प्रतिभागियों की उपस्थिति में
जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त शैलजा, प्राचार्य गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, सरायरंजन, आरएम तुगनायक, जिला उद्योग केन्द्र समस्तीपुर के महाप्रबंधक विवेक कुमार शर्मा, नजारत उप समाहर्ता रजनीश कुमार, एडीएम अनुष्का, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, सरायरंजन, स्टार्ट-अप सेल के कॉर्डिनेटर तन्मय कुमार, एवं डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केन्दीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की श्रावन्ती, द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई।
इस अवसर पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नये-नये आईडियाज को पोर्टल के माध्यम से रजिस्टर कराना जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में स्टार्ट-अप स्थापित किया जा सके। इसमें युवाओं के लिए एक बेहतर अवसर है कि जिससे वे खुद अपना उद्यम स्थापित कर सकें और ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया करा सके।
इन्होंने बताया कि इस फेस्टीवल का शुरूआती आयोजन जिला स्तर पर फिर प्रमंडल स्तर पर इसके बाद राज्य स्तरीय आयोजन किया जायेगा। इस में चयनित लोगों को बिहार स्टार्ट-अप पॉलिसी अन्तर्गत उद्योग विभाग द्वारा सीड फंडिंग के रूप में दस लाख रुपया दस सालों के लिए बिना ब्याज के मुहैया कराया जायेगा। इनके शुरूआती आईडिया के विकास में सहयोग के लिए जिला में दो स्टार्ट-अप सेल गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, सरायरंजन एवं डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पुसा में कार्यरत है। हर सम्भव सहायता एवं सुविधा मुहैया कराई जाती है।
कार्यक्रम में तिरहुतवाला स्टार्ट-अप के फाउंडर अभिनव झा, गिट्टी-मिट्टी डॉट कॉम के फाउन्डर अतुल प्रसाद एवं पटना ग्रीन्स के सीईओ ने अपने अनुभव साझा किये।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य तुगनायक ने कहा कि बिहार अवसर से पूर्ण राज्य है। हमारा इतिहास गौरवशाली रहा है लेकिन वर्तमान मे हमारी गणना देश में पिछड़े राज्यो में होती है। जहाँ देश के विकसित राज्य तामिलनाडु, हरियाणा आदि में कुशल मैन पावर के उपलब्धता रही है। वर्तमान में मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई सात निश्चय योजना से प्रत्येक जिलों में तकनिकी कॉलेज की स्थापना की गई है। जिससे बिहार में कुशल मैन पावर प्राप्त होगा और इस तरह के फेस्टिवल के द्वारा अपने आडिया डेवलप करने में मदद मिलेगी।
वहीं कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सुश्री शैलजा ने कहा कि इस तरह के कार्यकम से स्टार्ट-अप कल्चर को प्रमोट करने में मदद मिलेगी। उन्होंने ओला, उबेर आदि जैसे सफल स्टार्ट-अप के उदाहरण देकर बताया कि स्टार्ट-अप आम लोगों के समस्याओं के समाधान में मदद करती है एवं युवाओं को जॉब सीकर से जॉब कियेटर बनाती है।
अन्त में परियोजना प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सुनील कुमार, ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया।