
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के तत्वावधान में मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, मथुरापुर के सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025 का सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर एनईपी 2020 की प्रासंगिकता विकसित भारत /2047 विषय पर एक शैक्षिक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इसे भारत के भविष्य निर्माण की आधारशिला बताया।
कॉलेज के प्राचार्य डाॅ अंजुम वारिस ने अपने संबोधन में कहा कि एनईपी 2020 ने शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर कौशल, नवाचार और समावेशिता की दिशा में एक नई सोच दी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में यह नीति एक मील का पत्थर साबित होगी।
इस दौरान छात्रों ने भी अपने विचार साझा किए और नीति के तहत मिले नए अवसरों को सराहा। संगोष्ठी में स्थानीय शिक्षाविदों, प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को शिक्षा के व्यापक दृष्टिकोण से जोड़ते हैं और उन्हें रचनात्मक सोच के लिए प्रेरित करते हैं।
मौके पर डॉ० अशोक कुमार अकेला, डॉ० रंजीता कुमारी, रंजना कुमारी, डॉ० दीपा गुप्ता, डॉ० सेराज अंसारी, शशि कुमार, विकास मिश्रा, फैयाज आलम, स्वाति कुमारी, जुल्फेकार आलम, कामिनी जायसवाल, प्रमोद कुमार, रंजन कुमार, राम शंकर राय, अवधेश कुमार सिंह, मो० नजीर, फरहत शमीम, छात्र छात्राओं में मंटून कुमार, निखत प्रवीण, मो० जाबिर, खुशबू कुमारी, रिजवाना परवीन, राजा कुमार, प्रीति कुमारी, प्रिंस राज, अंशु कुमारी, निशांत कौशल आदि ने भाग लिया।