ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर। सेवानिवृति जिम्मेदारियों, पाबंदियों व रिश्तों, का अंत नहीं। यह तो पाबंदियों व जिम्मेदारियों से भरी नियमित दिनचर्या एवं स्वच्छंद, पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियों जीवन के बीच का एक पड़ाव मात्र है। गुरूवार को समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में आयोजित सम्मान सह विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डाॅ मीना प्रसाद ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सेवानिवृति महज कागजी प्रक्रिया है जिसका सामना हर नौकडी करने वाले को करना पडता है। बताते चलें कि समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर के सभागार में गुरूवार को सेवानिवृत शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को समारोहपूर्वक ससम्मान भावपूर्ण विदाई दी…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर। बच्चों के साथ दुराचार, दूर्व्यापार करनें वाले तस्कर भी हमारे समाज का हीं कोई व्यक्ति होता है। यदि हम सजग होंगे, तो बच्चों का बचपन खुशहाल हो जाएगा। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र द्वारा विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आरपीएफ निरीक्षक अविनाश कुरेसिया ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि बाल मजदूरी और बाल तस्करी एक सामाजिक बुराई है। इस हम सभी को मिलकर दूर करना होगा। बताते चलें कि विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायंस के सहयोग से एक्सेस टू…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय में पहले सीनेट चुनाव के लिये सरगर्मी बढ गई है। इस चुनाव केलिए नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गयी है। किसी अभ्यर्थी द्वारा नाम वापस नहीं लिए जाने के कारण सीनेट के 13 पदों के लिए कुल 29 उम्मीदवार मैदान में डटे है। इसमें 17 अंगीभूत कॉलेजों के लिये शिक्षक सीनेट के अनुसूचित जनजाति कोटि में केवल एक प्रत्याशी के होने से इस पद पल निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। जिसके बाद अब एमूय के सीनेट चुनाव में 12 पदों केलिए 28…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क मुंगेर। एनएसएस, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर और बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, भारत सरकार के निर्देश के अनुसार ‘रेड रन 2025’ का आयोजन 25 अगस्त, 2025 को किया जाएगा। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डाॅ) घनश्याम राय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि, इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य संबंधित विषयों के प्रति जागरूकता फैलाना है ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अलग अलग चरणों में महाविद्यालय, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क दरभंगा। ललित नारायण मिथिला वि वि मे PAT 2023 की शुरुआती दौर से ही अधिकारी द्वारा परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करने में लापरवाही बरती जा रही है। जिस कारण एक परीक्षा को पूरा करवाने में 7 महीना लग जाता है और आज पूरा रिजल्ट फसता हुआ नजर आ रहा है। इससै विश्वविद्यालय की भारी बदनामी हो रही है। आइसा नेता प्रिंस राज ने कुलपति को सौंपे ज्ञापन में उक्त बातें कही है। बताते चलें कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में PAT 2023 विज्ञापन व रिजल्ट में हुए धांधली के खिलाफ बुधवार को आइसा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । यह चुनाव या नामांकन सिर्फ जीत दर्ज कर पद को सुशोभित करने के लिए नहीं है बल्कि अधिवक्ताओं के सम्मान वापसी की लड़ाई है। अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह ने उक्त बातें जिला वकील संघ के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन के दौरान कही। समस्तीपुर जिला वकील संघ के द्विवार्षिक चुनाव 2025 – 2027 में संयुक्त सचिव के पद के लिए अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह ने गुरूवार को दर्जनों अधिवक्ताओं समर्थकों के उपस्थिति में चुनाव पदाधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता सियाराम सिंह के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। इस अवसर पर अधिवक्ता श्री सिंह ने कहा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । समस्तीपुर जिले का गौरव हैं उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनिया सूर्यकंठ। विद्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् से संबद्ध मिथिला शिक्षा मंच के संयोजक प्रो. पी.के. झा ‘‘प्रेम‘‘ ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह विद्यालय और यहां का व्यवस्था देख कर गौरव का अनुभूति होती है। उन्होने कहा कि इस विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित होना सुखद अहसास हैं। सरकार द्वारा मिलें समुचित संसाधन का उपयोग कर यह विद्यालय अपने प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में पूरे बिहार के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। इस विधालय…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क विभूतिपुर । प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं केलिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने तथा संचालन रवींद्र पासवान ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने संगठन के महत्व उसका कार्य, तथा चुनाव से पहले चुनाव के बाद और चुनाव को जीतने में संगठन की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक संगठन के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सदन से पास करने से उसे धरातल पर लागू करने सहित अन्य बिंदुओं को लेकर विस्तार से चर्चा किया।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । किसी देश के देश के सर्वांगीण विकास के युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होती है। माय भारत समस्तीपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में संबोधन के दौरान उप समाहर्ता अंजली कुमारी ने युवाओं को नेतृत्व क्षमता बढ़ाने केलिए प्रेरित करते हुए उक्त बातें कही। बताते चलें कि माय भारत समस्तीपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समारोह पूर्वक सफल समापन किया गया। समापन समारोह में स्वागत संबोधन एवं उद्घाटन की औपचारिकता के बाद मुख्य अतिथि उप समाहर्ता अंजली कुमारी, माय भारत की जिला युवा अधिकारी दीक्षा मिश्रा,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । गंगा नदी के बढते जल स्तर और बाढ के संभावित खतरे को देखते हुए जिला पदाधिकारी, रोशन कुशवाहा के निर्देश पर सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव ने मोहनपुर में बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय एसओपी के अनुसार चयनित राहत शिविर, पॉलीथिन शीट की उपलब्धता, निजी नाव की उपलब्धता, आपदा संपूर्ति पोर्टल पर प्रभावित परिवारों की सूची की अध्ययन प्रक्रिया की जांच की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने तटबंधों का स्थल निरीक्षण किया और अंचलाधिकारी को संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी 2025 के तहत आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर…