
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । गंगा नदी के बढते जल स्तर और बाढ के संभावित खतरे को देखते हुए जिला पदाधिकारी, रोशन कुशवाहा के निर्देश पर सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव ने मोहनपुर में बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने विभागीय एसओपी के अनुसार चयनित राहत शिविर, पॉलीथिन शीट की उपलब्धता, निजी नाव की उपलब्धता, आपदा संपूर्ति पोर्टल पर प्रभावित परिवारों की सूची की अध्ययन प्रक्रिया की जांच की।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने तटबंधों का स्थल निरीक्षण किया और अंचलाधिकारी को संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी 2025 के तहत आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता, जल निस्सरण भी मौजूद थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा से पहले तैयारी सबसे बड़ा बचाव है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के नंबरों यथा मो०- ़9470090940 लैंडलाइन – ़06274225065 पर संपर्क कर सकते हैं।