
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। बच्चों के साथ दुराचार, दूर्व्यापार करनें वाले तस्कर भी हमारे समाज का हीं कोई व्यक्ति होता है। यदि हम सजग होंगे, तो बच्चों का बचपन खुशहाल हो जाएगा। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र द्वारा विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आरपीएफ निरीक्षक अविनाश कुरेसिया ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि बाल मजदूरी और बाल तस्करी एक सामाजिक बुराई है। इस हम सभी को मिलकर दूर करना होगा।
बताते चलें कि विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायंस के सहयोग से एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम की सहयोगी संस्था जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल के निरीक्षक अविनाश कुरेसिया की अध्यक्षता में स्टेशन परिसर में जन जागरुकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि सहायक कमांडेंट राकेश कुमार सिंह नें हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को आगे के लिए विदा किया।
अपनें उद्बोधन में श्री अविनाश कुरेसिया ने जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, चाइल्ड हेल्पलाइन के टीम मेम्बर्स तथा प्रयास जूबेनाइल एड सेंटर के कर्मियों को बताया कि स्टेशन परिसर में कार्यरत सफ़ाई कर्मचारी और कुली को भी इस बाबत संवेदनशील करना चाहिए।
श्री कुरेसिया के नेतृत्व में हीं स्टेशन पर सफर के लिए आए यात्रीयों को जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सदस्यों के द्वारा मानव दूर्व्यापार/बाल तस्करी से संबंधित जानकारी वाला पंपलेट देकर जागरूक किया गया। जिसमे स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेल पुलिस और स्टेशन अधीक्षक नें संयुक्त रुप से बाल तस्करी रोकने हेतु अपील किया।
इस अवसर पर प्रयास जूबेनाइल एड सेंटर से अमरजीत सिन्हा, प्रभात कुमार, सोनेलाल ठाकुर, चाइल्ड हेल्पलाइन से बबली कुमारी, मुन्ना कुमार, कुंदन कुमार और जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी, बाल अधिकार परियोजना के ललिता कुमारी, किरण कुमारी, दिनेश प्रसाद चौरसिया, नवनीत कुमार, बलराम चौरसिया, रविन्द्र पासवान, आजीविका कार्यक्रम की राखी कुमारी सहित एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम की जिला कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी, डॉक्यूमेंटेशन कोऑर्डिनेटर, स्मृति कुमारी, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता रीता कुमारी, संगीता कुमारी और रानी कुमारी सहित, बबिता कुमारी, स्वर्णिम सामाजिक सेवा संस्थान के निदेशक सुधीर कुमार नें यात्रियों को बाल तस्करी के बारे में समझाकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों, स्कूलों के छात्र छात्राओं, किशोर – किशोरियों, महिला-पुरुषों को बाल विवाह न करनें की शपथ दिलाई गई। साथ ही मुसीबत में फंसे बच्चों, बाल श्रम, बाल दूर्व्यापार और बाल विवाह के शिकार बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना देने के लिए जागरुक किया गया।