
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय में पहले सीनेट चुनाव के लिये सरगर्मी बढ गई है। इस चुनाव केलिए नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गयी है।
किसी अभ्यर्थी द्वारा नाम वापस नहीं लिए जाने के कारण सीनेट के 13 पदों के लिए कुल 29 उम्मीदवार मैदान में डटे है। इसमें 17 अंगीभूत कॉलेजों के लिये शिक्षक सीनेट के अनुसूचित जनजाति कोटि में केवल एक प्रत्याशी के होने से इस पद पल निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
जिसके बाद अब एमूय के सीनेट चुनाव में 12 पदों केलिए 28 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं। हलांकि अनुसूचित जनजाति कोटि के लिये निर्विरोध की घोषणा भी विश्वविद्यालय 14 अगस्त को ही की जायेगी।
11 और 13 अगस्त को एमयू के पहले सीनेट चुनाव में 12 पदों केलिए ही मतदान होगा। जिसके बाद 14 अगस्त को मतगणना तथा परिणाम की घोषणा की जायेगी। प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद अब प्रत्याशी भी अपने चुनाव प्रचार में लग गये हैं।
सीनेट चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी सह कुलसचिव प्रो. घनश्याम राय ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा सीनेट चुनाव के लिये प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गयी है. 11 अगस्त को शिक्षकेत्तर कर्मचारी के एक पद पर मतदान होगा. जिसपर कुल 6 प्रत्याशी मैदान में होंगे. जबकि 13 अगस्त को 17 अंगीभूत कॉलेज के 9 पद एवं 11 संबद्ध कॉलेज के 3 पद पर कुल 23 प्रत्याशी मैदान में होंगे. उन्होंने बताया कि अंगीभूत कॉलेज के 9 पद में अनुसूचित जनजाति कोटि में केवल एक नामांकन प्राप्त हुआ है।