
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । यह चुनाव या नामांकन सिर्फ जीत दर्ज कर पद को सुशोभित करने के लिए नहीं है बल्कि अधिवक्ताओं के सम्मान वापसी की लड़ाई है। अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह ने उक्त बातें जिला वकील संघ के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन के दौरान कही।
समस्तीपुर जिला वकील संघ के द्विवार्षिक चुनाव 2025 – 2027 में संयुक्त सचिव के पद के लिए अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह ने गुरूवार को दर्जनों अधिवक्ताओं समर्थकों के उपस्थिति में चुनाव पदाधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता सियाराम सिंह के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता श्री सिंह ने कहा आए दिन न्यायायिक पदाधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं को अपमानित किए जाने की बात सामने आती रहती है। इस पर अंकुश लगाने का काम किया जाएगा। अधिवक्ताओं के हक अधिकार, रोजमर्रा की जरूरत बिजली, पानी, सुसज्जित ई लाइब्रेरी, सम्मान के साथ बैठकर न्यायिक कार्य करने के लिए भवन, कुर्सी, टेबल आदि की व्यवस्था साथ ही अधिवक्ता संरक्षण कानून को सफलतापूर्वक लागू कराने में इंडियन बार कौंसिल को प्रेरित करना एवं पूर्ण सहयोग का काम प्राथमिकता से किया जायेगा।
मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मोती लाल राय, शिवचंद्र यादव, मुरारी प्रसाद देव, कृष्ण कुमार विजय, जयशंकर सिंह, रमेश रजक, मनोज कुमार, नमोनारायण शर्मा, अमित कुमार झा, आदि उपस्थित थे।