Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क विद्यापतिनगर । अब उच्च शिक्षा की चाह में आर्थिक तंगी बाधक नहीं बनेगी। अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025-26 के माध्यम से बिहार की बेटियों को सहायता प्रदान किया जाएगा। जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र अख्तियारपुर समस्तीपुर के बैनर तले शनिवार को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप जागरूकता अभियान विद्यापतिनगर में चलाया गया। अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के 20 छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसके तहत सरकारी स्कूलों की छात्राओं को स्नातक डिग्री / डिप्लोमा के लिए 30 हजार रुपए प्रत्येक वर्ष मिलेंगे। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने देश के कई राज्यों की वंचित और प्रतिभाशाली बालिकाओं के लिए…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स पटना के समस्तीपुर प्रखण्ड स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सिंधिया खुर्द, को आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से संबद्धता प्राप्त हो गई है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले के लिए गर्व का विषय है। इससे पहले ही कॉलेज को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (।प्ब्ज्म्), नई दिल्ली से अनुमोदन प्राप्त था। अब विश्वविद्यालय को संबद्धता मिलने के बाद यह संस्थान उच्च शिक्षा का एक नया केंद्र बनकर उभरेगा। इस घोषणा के बाद पूरे कॉलेज परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल है। एसके मंडल ग्रुप…

Read More

महिलाओं के स्वास्थ्य पर रहेगा जोर, बच्चियों से वृद्ध महिलाओं तक होगी स्क्रीनिंग ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 समस्तीपुर। जिले में मंगलवार को शुरू राष्ट्रीय पोषण माह-2025 के तीसरे दिन विशेष अभियान के तहत गुरुवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय परिसर से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए अभियान का शुभारंभ किया। यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक जिलेभर में चलाया जाएगा। इस बार पोषण माह की थीम “सशक्त नारी, सशक्त परिवार” रखा गया है। इस अवसर पर डीएम श्री कुशवाहा ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत करना…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर, । रेल प्रशासन समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रेल परिवार को स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी थीम के तहत बुधवार को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत मंडलीय रेल अस्पताल, समस्तीपुर में एक विशेष महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न जांचें नि:शुल्क की गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों एवं रेल परिवार की महिलाओं ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तचाप, रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन, थायरॉइड, कैल्शियम आदि…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75 वें जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा समस्तीपुर जिला उत्तरी के जिलाध्यक्ष विमल कुमार गोलू और दक्षिणी के जिलाध्यक्ष अमरेश साह के संयुक्त अध्यक्षता में युवा मोर्चा समस्तीपुर जिला के द्वारा भाजपा जिला कार्यालय समस्तीपुर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला समस्तीपुर उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, भाजपा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान के साथ जिला प्रभारी संजीव साह, कार्यक्रम जिला प्रभारी…

Read More

स्वीप कार्यक्रम के तहत निकाली गई पिंक स्कूटी रैली, उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर  किया रवाना ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना हैं “मतदान है हमारा अधिकार”, “पहले मतदान, फिर जलपान”, “लोकतंत्र को मजबूत बनाएँ, वोट जरूर डालें” जैसे नारों से गुरूवार को पूरा शहर एकबारगी गूंज उठा। जब विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय परिसर से भव्य मतदाता जागरूकता पिंक स्कूटी रैली निकाली गई। सबसे पहले इस रैली कोे उप विकास आयुक्त शैलजा पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क विभूतिपुर । छात्रहितों की रक्षा के लिए समर्पित संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एसएसआई के बैनर तले इस शैक्षणिक सत्र से ही कॉलेज में स्नातकोत्तर पीजी नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने के मांग को लेकर डीबीकेएन कॉलेज नरहन में बीते चार दिनों से जारी भूख हड़ताल ऐतिहासिक जीत के साथ समाप्त हुई। विगत 12 सितंबर से लगातार शांतिपूर्ण भूख हड़ताल कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे एसएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष व स्थानीय विधायक कॉमरेड अजय कुमार ने छात्रों की मांग को सुनने के बाद बताया कि सीनेट में हमने इस कॉलेज के साथ आरबी कॉलेज…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । रविवार को एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेंस के तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेंस के तहत् जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा बाल विवाह के विरूद्ध तीन दिवसीय वैश्विक अंतरधार्मिक अभियान संपन्न हो गया। 12 से 14 सितम्बर, तक चले इस तीन दिवसीय अभियान में सभी धार्मिक स्थलों पर धार्मिक गुरुओं एवं धार्मिक न्यास समिति के सदस्यों के बीच जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के प्रयास से जिलान्तर्गत बाबा बालेश्वर धाम, विद्यापतिनगर, विश्व प्रसिद्ध खुदनेश्वर महादेव मंदिर, मोरवा, श्रीरामजानकी मंदिर, नरघोघी, थानेश्वर मंदिर, एवं…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 समस्तीपुर। बाल विवाह समाज का कोढ़ है, इससे छुटकारा पाए बिना स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना भी व्यर्थ है। इसलिए बाल विवाह के नुकसान, सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और इस अभियान की सफलता के लिए बनाए गए कानून और प्रावधान की जानकारी जरूरी है। जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के राइट टू जस्टिस की कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी ने शनिवार को शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में उपस्थित लोगों से कही। उन्होंने जोर दे कर कहा कि बाल विवाह मुक्त समाज से स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र का सपना साकार होगा। बताते चलें कि…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 समस्तीपुर। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने समीर कुमार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। इस अवसर पर सबसे पहले जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा, एडीजे प्रथम अखिलेश कुमार सिंह एवं प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, उमाशंकर नारायण के साथ डालसा अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन किया। तदोपरान्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री समीर ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक ऐसा मंच है…

Read More