
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स पटना के समस्तीपुर प्रखण्ड स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सिंधिया खुर्द, को आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से संबद्धता प्राप्त हो गई है।
यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले के लिए गर्व का विषय है। इससे पहले ही कॉलेज को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (।प्ब्ज्म्), नई दिल्ली से अनुमोदन प्राप्त था। अब विश्वविद्यालय को संबद्धता मिलने के बाद यह संस्थान उच्च शिक्षा का एक नया केंद्र बनकर उभरेगा। इस घोषणा के बाद पूरे कॉलेज परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल है।
एसके मंडल ग्रुप आॅफ इंस्टीच्यूशन्स के चेयरमैन एस. के. मंडल ने उक्त जानकारी देते हुए छात्रों, प्राध्यापकों व कर्मियों में मिठाई बांटी और शुभकामना सहित बधाई दीं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जिले का पहला निजी संस्थान बन गया है जहाँ रोजगारपरक एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
इनमें बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीएजे एण्ड एमसी), मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए), एमबीए फायनांस, एमबीए इन मार्केटिंग मैनेजमेंट, और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) जैसे महत्वपूर्ण कोर्स शामिल हैं।
चेयरमैन श्री मंडल ने कहा कि इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत होने से समस्तीपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को आधुनिक सुविधाएँ, अनुभवी व विशेषज्ञ फैकल्टी के साथ अनुशासित वातावरण में उच्च गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त होगी और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करना है। जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। विशेष जानकारी के लिए ईमेल krishna54002@gmail.com या मोबाइल नं0 9031074586, 9031074587, 9031074588, 9031074589, 9031074595 के माध्यम से संपर्क करें।