
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क विभूतिपुर । छात्रहितों की रक्षा के लिए समर्पित संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एसएसआई के बैनर तले इस शैक्षणिक सत्र से ही कॉलेज में स्नातकोत्तर पीजी नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने के मांग को लेकर डीबीकेएन कॉलेज नरहन में बीते चार दिनों से जारी भूख हड़ताल ऐतिहासिक जीत के साथ समाप्त हुई।
विगत 12 सितंबर से लगातार शांतिपूर्ण भूख हड़ताल कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे एसएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष व स्थानीय विधायक कॉमरेड अजय कुमार ने छात्रों की मांग को सुनने के बाद बताया कि सीनेट में हमने इस कॉलेज के साथ आरबी कॉलेज एवं एएनडी कॉलेज में सभी विषयों की पढ़ाई चालू करने के लिए प्रस्ताव रखा था।
मौके पर उपस्थित कॉलेज प्राचार्य आदित्य चंद्र झा एवं दूरभाष से विश्वविद्यालय कुलसचिव एवं कुलपति के बीच काफी देर बातचीत के बाद आखिरकार विश्वविद्यालय प्रशासन को झुकना पड़ा और छात्रों की मांगों को स्वीकार करते हुए यह घोषणा की गई कि इसी सत्र से डीबीकेएन कॉलेज नरहन में हिंदी विषय से पीजी नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं प्राचीन भारतीय इतिहास एवं राजनीतिक विज्ञान की पढ़ाई अगले सत्र से चालू की जाएगी।
उसके बाद स्थानीय विधायक अजय कुमार, समाजसेवी अमरजीत ठाकुर, जनौस नेता बबलू कुमार, पियूष कुशवाहा, शिक्षक टीबी सिंह, आशीष दिवाकर, राकेश कुमार सहित मौजूद कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल में शामिल सभी छात्रों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराकर इलाज करवाया। उसके बाद जूस पिला कर भूख हड़ताल समाप्त किया गया।
इस आंदोलन का नेतृत्व छात्र नेता केशव झा ने किया। इस संघर्ष में एसएफआई के जिलाध्यक्ष नीलकमल यादव और प्रिंस कुमार की भूमिका भी अत्यंत सराहनीय रही।