
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 समस्तीपुर। बाल विवाह समाज का कोढ़ है, इससे छुटकारा पाए बिना स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना भी व्यर्थ है। इसलिए बाल विवाह के नुकसान, सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और इस अभियान की सफलता के लिए बनाए गए कानून और प्रावधान की जानकारी जरूरी है।
जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के राइट टू जस्टिस की कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी ने शनिवार को शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में उपस्थित लोगों से कही। उन्होंने जोर दे कर कहा कि बाल विवाह मुक्त समाज से स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र का सपना साकार होगा।
बताते चलें कि जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, समस्तीपुर, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में समस्तीपुर जिला के थानेश्वर मंदिर में बाल विवाह एवं बाल श्रम मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पंडित, पुजारी और अध्यक्ष को बाल विवाह का समर्थन नहीं करने और ऐसे आयोजन में शामिल नहीं होने का शपथ ग्रहण कराया गया।
इस बाबत एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी ने बताया कि बाल विवाह निषेध को लेकर आयोजित यह जागरूकता अभियान 14 सितंबर, 2025 तक चलेगा, जिसमें बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ और सुरक्षा पर जानकारी दी जाएगी। साथ ही बाल विवाह और बाल श्रम निषेध कानून के बारे में बताया जायेगा।
इस दौरान उन्होंने बाल विवाह के मामलों में अब तक हुई कानूनी कार्रवाई और जिले में चलाए जा रहे अभियान के संबंध जानकारी दी, बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर पुजारियों व पंडा ने बताया कि सभी धर्म बाल विवाह को निषेध मानता है।
मौके पर थानेश्वर स्थान के समिति सदस्य संजय गिरी, रमेश गिरी, शिव चंद्र प्रसाद नारायण सिंह, शोभाकर गिरि, लेखपाल पप्पू यादव, सामाजिक कार्यकर्ता शुभम कुमार, रानी कुमारी, स्मृति कुमारी, रीता कुमारी, वीभा कुमारी, बलराम चौरसिया, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल कल्याण समिति, प्रयास एवं श्रद्धालु लोग उपस्थित रहे।