स्वीप कार्यक्रम के तहत निकाली गई पिंक स्कूटी रैली, उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना हैं “मतदान है हमारा अधिकार”, “पहले मतदान, फिर जलपान”, “लोकतंत्र को मजबूत बनाएँ, वोट जरूर डालें” जैसे नारों से गुरूवार को पूरा शहर एकबारगी गूंज उठा। जब विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय परिसर से भव्य मतदाता जागरूकता पिंक स्कूटी रैली निकाली गई।
सबसे पहले इस रैली कोे उप विकास आयुक्त शैलजा पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुलाबी परिधान में स्लोगन से सजे गुलाबी स्कूटी पर सवार महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविकाएँ और उनके हाथों में बैनर बरबस ही लोगों का ध्यान खींच रहे थे।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस रैली में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में जागरूकता का व्यापक संदेश जाएगा। एनडीसी सह डीपीआरओ रजनीश कुमार, डीपीओ आईसीडीएस सुनिता, सहित सभी प्रखंडों के बाल विकास पदाधिकारी रैली में मौजूद थे।