
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । रविवार को एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेंस के तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेंस के तहत् जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा बाल विवाह के विरूद्ध तीन दिवसीय वैश्विक अंतरधार्मिक अभियान संपन्न हो गया।
12 से 14 सितम्बर, तक चले इस तीन दिवसीय अभियान में सभी धार्मिक स्थलों पर धार्मिक गुरुओं एवं धार्मिक न्यास समिति के सदस्यों के बीच जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस क्रम में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के प्रयास से जिलान्तर्गत बाबा बालेश्वर धाम, विद्यापतिनगर, विश्व प्रसिद्ध खुदनेश्वर महादेव मंदिर, मोरवा, श्रीरामजानकी मंदिर, नरघोघी, थानेश्वर मंदिर, एवं खाटु श्याम मंदिर, समस्तीपुर, कैथोलिक चर्च, मस्जिद, जगदम्बा स्थान, शाहपुर पटोरी, कबीर मठ, रोसड़ा, मणिपुर मंदिर और गिरिजाघरों में जिला कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी के नेतृत्व में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस दौरान सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता रीता कुमारी, वीभा कुमारी, रानी कुमारी, शुभम कुमार, स्मृति कुमारी, अकाउंटेंट पप्पु यादव, बलराम चौरसिया, ललिता कुमारी, किरण कुमारी, अनुष्का कुमारी, संदीप कुमार, रविन्द्र पासवान, दिनेश प्रसाद चौरसिया, अमित कुमार राम, आशुतोष कुमार मिश्रा, नवनीत कुमार, राजकुमार पासवान, प्रवीण कुमार, बबिता कुमारी, संगीता कुमारी, दीपक कुमार चौरसिया, मुस्कान कुमारी, नेहा कुमारी, कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी आदि नें लोगों से बाल विवाह मुक्त विश्व के लिए अभियान का हिस्सा बननें की अपील की। इस क्रम में न्यास समिति सदस्योंए पंडितोंए मौलवियोंए सिख गुरुओंए पादरियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर स्वयं बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ग्रहण किए और अपनें अनुयाइयों को शपथ दिलाई।
जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव नें कहा कि जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन्स अलाइंस के संस्थापक साथी भुवन रिभु के अनथक प्रयास से बाल विवाह के विरूद्ध भारत से चला यह अभियान आज वैश्विक आंदोलन बनता जा रहा है। हर वह देश और वहां के सामाजिक बदलाव के क्रांतिकारी साथीए संस्थाएं आज इस सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहें हैं।
उन्हेांने कहा कि हमारी सरकार और उसके विभिन्न विभाग भी हमारे साथ कदम से कदम मिला कर चल रही है। युवा सामाजिक कार्यकर्ताए सर्वोच्च न्यायालय के विद्वान अधिवक्ता और बाल अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित भुवन भाई का सपना है कि साल 2030 तक बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति का पुरे विश्व से समापन हो और हमारे बच्चों का बचपन खुशहाल हो। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र अपनी पुरी उर्जा के साथ इस वैश्विक आंदोलन का हिस्सा है। हम होंगे कामयाब एक दिन।।