Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पारदर्शिता, निर्णयों का उचित दस्तावेजीकरण और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन महत्वपूर्ण : पंकज कुमार सिन्हा
  • दवाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं : निशांत, स्वास्थ्य मंत्री ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
  • अगले 5 दिनों में उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
  • इंटरनेट का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि
  • एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक
  • मिलावटी एवं एक्सपायर खाद्य सामग्री के विरुद्ध खाद्य विभाग की सख्ती जारी, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिसंबर से सजेगा किसान मेला, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » सशक्त नारी, सशक्त परिवार थीम पर पोषण माह आरंभ

सशक्त नारी, सशक्त परिवार थीम पर पोषण माह आरंभ

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar18/09/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

महिलाओं के स्वास्थ्य पर रहेगा जोर, बच्चियों से वृद्ध महिलाओं तक होगी स्क्रीनिंग

पोषण रथ को रवाना करते डीएम व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini24 समस्तीपुर। जिले में मंगलवार को शुरू राष्ट्रीय पोषण माह-2025 के तीसरे दिन विशेष अभियान के तहत गुरुवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय परिसर से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए अभियान का शुभारंभ किया। यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक जिलेभर में चलाया जाएगा। इस बार पोषण माह की थीम “सशक्त नारी, सशक्त परिवार” रखा गया है।

इस अवसर पर डीएम श्री कुशवाहा ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत करना और पोषण संबंधी जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाना है। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों के माध्यम से छोटी बच्चियों से लेकर युवतियों और वृद्ध महिलाओं तक का स्वास्थ्य परीक्षण, स्क्रीनिंग और आवश्यक उपचार कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि समय पर बीमारी की पहचान और उपचार से गंभीर रोगों से बचाव संभव होगा। इस दौरान स्कूल जाने वाली बच्चियों को पोषण, संतुलित आहार और स्वच्छता संबंधी जानकारी दी जाएगी ताकि उनमें कुपोषण जैसी समस्याओं से बचाव हो सके।

पोषण रथ के जरिए गांव-गांव जाकर लोगों को अभियान की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी सेविकाएं और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएँ इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

इस दौरान डीएम ने शपथ दिलाई और अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जोड़े और स्वस्थ समाज निर्माण में सहयोग दें।

रंगोली सजाती कार्यकर्ता।

तत्पश्चात महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविकाओं द्वारा समाहरणालय परिसर में रंगोली बनाते हुए पैदल मार्च कर मतदाता जागरूकता एवं पोषण अभियान में सही पोषण की महत्ता बताते हुए आम जन को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

मौके पर डीडीसी शैलजा पाण्डेय, डीपीआरओ रजनीश कुमार, डीपीओ आईसीडीएस सुनिता सहित महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थी.

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

DM Samastipur Good Security & Poshan Maah
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक

26/10/2026

दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?

25/10/2026

पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत

25/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?